रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर का धमाकेदार ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म का ट्रेलर ताबड़तोड़ एक्शन, गोली बारी और धमाकों से भरा पड़ा है। फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं।

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर आखिरकार मंगलवार को रिलीज किया गया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर पहले 12 नवंबर को रिलीज होना था, लेकिन दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट की वजह से इस पोस्टपोन कर दिया गया था। मंगलवार को रिलीज हुआ ट्रेलर काफी जोरदार और जबरदस्त एक्शन से भरा पड़ा है। इसमें रणवीर का अब तक का ना देखा गया लुक और अंदाज देखने को मिल रहा है। बता दें कि फिल्म में एक से बढ़कर एक दिग्गज स्टार्स हैं। इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के साथ आर माधवन भी हैं। मूवी इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर जियो स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा है रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर जबरदस्त है। ट्रेलर की शुरुआत में अर्जुन रामपाल खौफनाक अंदाज में नजर आते हैं। उनका डायलॉग है- 1971 की जंग के बाद पाकिस्तान में बड़ा उदास सा माहौल था। मैं छह साल का था। रोडियो सुन रहा था। उस वक्त जिया उल हक ने ऐसी बात बोली, जो मेरे जेहन में बस गई। ब्लीड इंडिया विद थाउसेंड कट्स। मैं उस मुल्क की बदतर हालत करूंगा'। बता दें कि अर्जुन फिल्म में मेजर इकबाल आईएसआई के किरदार में हैं। इसके बाद रणवीर सिंह का एंट्री होती है। लंबे बाल, बढ़ी दाढ़ी और चेहरे पर गुस्सा लिए नजर आए। फिर आर माधवन को दिखाया, जो पाकिस्तान के मंसूबों को नाकाम करने की रणनीति बनाते हैं। माधवन का डायलॉग है- वो भारत के खिलाफ अगर नींद में भी सोचे तो उनके ख्वाब में भी हम बैठे नजर आने चाहिए। इसके बाद ताबड़तोड़ एक्शन,फायरिंग, फाइट दिखाई गई, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खडे़ हो सकते हैं। ट्रेलर में संजय दत्त भी खौफनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें... क्या 2 पार्ट में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'? जानिए क्या है पूरा माजरा

YouTube video player

धुरंधर की दमदार स्टारकास्ट

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर तभी से चर्चा में है जब से इसकी भारी-भरकम स्टारकास्ट की जानकारी सामने आई थी। फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह एक इंटेलिजेंस एजेंट का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar Trailer से पहले देखें इसके 5 एक्टर्स का लुक, सब एक से बढ़कर एक