- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Dhurandhar रणवीर सिंह की प्रलय को मिली नई हसीना, 2025 में दे चुकी 900% प्रॉफिटेबल मूवी
Dhurandhar रणवीर सिंह की प्रलय को मिली नई हसीना, 2025 में दे चुकी 900% प्रॉफिटेबल मूवी
रणवीर सिंह इस वक्त अपनी फिल्म धुरंधर की वजह से छाए हुए हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म प्रलय को लेकर धमाकेदार अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मूवी को लीड एक्ट्रेस मिल गई है, जो साउथ से है।

धुरंधर रणवीर सिंह का जलवा
इस वक्त रणवीर सिंह का जलवा हर तरफ देखने मिल रहा है। उनकी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस फोड़ कर रख दिया है। फिल्म की रिलीज को 31 दिन हो गए हैं और ये अभी भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1230.67 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका इंडिया में नेट कलेक्शन 820 करोड़ तक पहुंच गया है। धुरंधर ने वर्ल्डवाइड फिल्म RRR के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने 1230 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... 2026 में नई हीरोइनों संग जमेगी सनी देओल-सलमान खान और इन 5 स्टार्स की जोड़ी
रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय
धुरंधर के बाद रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म प्रलय को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि ये एक जॉम्बी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। बताया जा रहा है कि ये एक ऐसी फिल्म होगी जो बॉलीवुड में पहले शायद ही बनी हो। फिल्म के डायरेक्टर जय मेहता हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय की हीरोइन
ताजा जानकारी की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय को लीड एक्ट्रेस मिल गई है। ये हीरोइन साउथ की है और इनका नाम कल्याणी प्रियदर्शन है। बता दें कि कल्याणी फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी हैं। बताया जा रहा है कि कल्याणी जल्दी ही रणवीर के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होगी।
कल्याणी प्रियदर्शन के बारे में
कल्याणी प्रियदर्शन मलयालम सिनेमा से ताल्लुक रखती हैं। 2025 में वे फिल्म लोका चैप्टर 1 में नजर आईं थीं। चुपके से आई इस मूवी ने जबरदस्त धमाका किया था। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने बजट का लगभग 900% से ज्यादा कमाया था। इंडिया में फिल्म ने 155.61 करोड़ का कारोबार किया था।
ये भी पढ़ें... दीपिका पादुकोण ने क्यों ठुकराई ये 6 फिल्में, 2 में सलमान खान थे लीड हीरो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।