- Home
- Entertainment
- Bollywood
- रिजेक्ट फिल्मों में काम कर स्टार बने रणवीर सिंह, डेब्यू मूवी के लिए भी नहीं थे पहली पसंद
रिजेक्ट फिल्मों में काम कर स्टार बने रणवीर सिंह, डेब्यू मूवी के लिए भी नहीं थे पहली पसंद
रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर की वजह से चर्चा में बने हैं। वहीं, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 15 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात थी। बता दें कि रणवीर दूसरें हीरोज द्वारा रिजेक्ट की फिल्मों में काम स्टार बने। जानते हैं इनके बारे में…

फिल्म बैंड बाजा बारात
रणवीर सिंह ने फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 2010 में आई ये फिल्म पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया। 15 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 96 करोड़ कमाए थे।
फिल्म रामलीला
2013 में आई फिल्म रामलीला के लिए भी रणवीर सिंह पहली पसंद नहीं थे। ये मूवी पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी। हालांकि, उन्हें स्टोरी लाइन पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। 88 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 201.4 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... 2025 में ये 8 हसीनाएं रही सिल्वर स्क्रीन से गायब, 4 का देखने मिलेगा 2026 में जलवा
फिल्म बाजीराव मस्तानी
2015 में आई फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए पहली पसंद सुशांत सिंह राजपूत थे। हालांकि, बिजी शेड्यूल की वजह से वे मूवी नहीं कर पाए। रणवीर सिंह की इस फिल्म का 145 करोड़ था और इसने 356.2 करोड़ कमाए थे।
फिल्म दिल धड़कने दो
रणवीर सिंह की 2015 में आई फिल्म दिल धड़कने दो पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी। हालांकि, डेट्स प्रॉब्लम की वजह से उन्होंने काम करने से मना कर दिया। 55 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म 144 करोड़ कमाए थे।
फिल्म बेफिक्रे
फिल्म बेफिक्रे के लिए मेकर्स की पहली पसंद रणबीर कपूर थे, लेकिन वे मूवी करने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद मूवी रणवीर सिंह की झोली में आ गई। 70 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 103 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... रणवीर सिंह की Dhurandhar के करोड़ों में बिके OTT राइट्स, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे