कौन है यह शख्स, जिसके साथ उड़ी Rekha के पति-पत्नि जैसे रिश्ते की अफवाहें
बॉलीवुड स्टार रेखा की ज़िंदगी हमेशा से चर्चा का विषय रही है। उनकी सेक्रेटरी फरज़ाना के साथ उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं। क्या है इन अफवाहों का सच?

फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रेखा का 10 अक्टूबर 1954 को जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 4 साल की उम्र से कर दी थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और पॉपुलैरिटी हासिल की।
इस दौरान रेखा का नाम अमिताभ बच्चन, किरण कुमार और विनोद मेहरा जैसे कई सेलेब्स से जुड़ा। हालांकि, इन सबके बाद उन्होंने साल 1990 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। हालांकि, शादी के 3 महीने बाद मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
हालांकि, रेखा की बायोग्राफी रेखा द अनटोल्ड स्टोरी, जिसे यासिर उस्मान ने लिखा है, उसमें उन्होंने दावा किया है कि मुकेश की मौत के बाद रेखा अपनी सेक्रेटरी फरजाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।
वहीं मुकेश अग्रवाल की मौत के बाद रेखा की जेठानी यानि मुकेश अग्रवाल के बड़े भाई की पत्नी ने फरजाना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि फरजाना और रेखा लिव इन में रहते हैं। दोनों का पति पत्नी जैसा रिश्ता है। हालांकि, इन खबरों पर रेखा ने कभी रिएक्ट नहीं किया।
आपको बता दें फरजाना, रेखा के यहां पिछले 40 साल से भी ज्यादा समय से काम कर रही हैं। पहले वो उनकी हेयर ड्रेसर के तौर पर काम करती थीं और फिर उसके बाद वो रेखा की पर्सनल सेक्रेट्री बन गईं।
अब फरजाना, रेखा के साथ ही रहती हैं। यासीर उस्मान की किताब के मुताबिक सिर्फ फरजाना को ही रेखा के बेडरूम तक जाने की इजाजत है। यहां तक कि रेखा की हाउस हेल्प को भी उनके बेडरूम में जाने की इजाजत नहीं है। फरजाना रेखा के साथ साए की तरह रहती हैं।
फरजाना हमेशा मेन्स वियर में रहती हैं। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि रेखा को फरजाना में अमिताभ बच्चन दिखाई देते हैं, क्योंकि वो उन्हें की तरह बालों को रखती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

