- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान, शिल्पा शेट्टी, शहनाज गिल समेत ये सेलेब्स भी आए नजर
PHOTOS: सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार में पहुंचे सलमान, शिल्पा शेट्टी, शहनाज गिल समेत ये सेलेब्स भी आए नजर
फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में कैलेंडर के रोल से मशहूर हुए एक्टर सतीश कौशिक का 8 मार्च को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को हुआ। सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, शहनाज गिल के अलावा कई सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार गुरुवार 9 मार्च को वर्सोवा स्थित श्मशान घाट में हुआ। उनके अंतिम दर्शनों के लिए सलमान खान भी पहुंचे।
सलमान खान के अलावा सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने शिल्पा शेट्टी भी पहुंचीं। शिल्पा ने बधाई हो बधाई में उनके साथ काम किया है।
सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और उनकी मां नीलिमा अजीम।
सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर। दूसरी ओर राज बब्बर।
सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने पहुंचे म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक।
सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए आईं एक्ट्रेस महिमा चौधरी। दूसरी ओर सौंदर्या शर्मा।
ऋतिक रोशन के पापा राकेश रोशन और एक्टर सतीश शाह भी अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
एक्ट्रेस और सिंगर ईला अरुण भी सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं। वहीं उनके दोस्त अन्नू कपूर भी नजर आए।
सतीश कौशिक की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए आए जावेद अख्तर और उनके बेटे फरहान अख्तर।
सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन करने आईं शहनाज गिल।
ये भी देखें :
Satish Kaushik Last Rites: अर्थी पर पति का शव देख बिलख पड़ी पत्नी, पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।