रतन टाटा के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। सलमान खान, अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सितारों ने रतन टाटा को याद करते हुए उन्हें प्रेरणा स्रोत और भारत का गौरव बताया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से हर कोई सदमे में है। बुधवार रात जैसे ही यह खबर सामने आई कि रतन टाटा नहीं रहे, सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें याद किया है और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। अजय देवगन से लेकर सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से रतन टाटा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। सलमान खान उनके निधन से सदमे में हैं तो अजय देवगन ने भी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

सलमान खान ने जताया रतन टाटा के निधन पर शोक

सलमान खान ने X पर शोक व्यक्त करते लिखा है, "श्री रतन टाटा के निधन से गहरा सदमा लगा है।"

Scroll to load tweet…

अजय देवगन ने लिखा- आपकी विरासत प्रेरित करेगी

अजय देवगन ने X पर लिखा है, "पूरी दुनिया एक दूरदर्शी इंसान के जाने से दुखी है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। भारत के लिए और उससे परे भी उनका योगदान अतुलनीय है। हम आपके बेहद आभारी हैं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सर।"

Scroll to load tweet…

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- आपको हमेशा याद किया जाएगा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "आपने अपनी भलमनसाहत से करोड़ों लोगों की जिंदगी को छुआ है। आपके नेतृत्व और उदारता की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। आपने अपने बेजोड़ समर्पण और जुनून से हमारे देश के लिए जो किया है, उसके लिए शुक्रिया। आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं और आपको हमेशा याद किया जाएगा सर।"

अनुष्का शर्मा ने कुछ ऐसे किया रतन टाटा को याद

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "श्री रतन टाटा के निधन की दुखद खबर सुन बेहद दुख हुआ। उन्होंने अपने हर काम में ईमानदारी, शालीनता और गरिमा के मूल्यों को बनाए रखा। वे वाकई भारत के लिए आइकॉन और ताज थे। आपने कई जिंदगियों को छुआ था।"

वरुण धवन ने ईश्वर से रतन टाटा की आत्मा के लिए शांति की प्रार्थना करते हुए उनके निधन को भारत के लिए बड़ी क्षति बताया है।

View post on Instagram

रितेश देशमुख ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Scroll to load tweet…

श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा समेत अन्य सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है।

View post on Instagram

Scroll to load tweet…

और पढ़ें…

इस इंसान के लिए रतन टाटा ने तोड़ दी थी अपनी सगाई, फिर जिंदगी भर रहे कुंवारे

रतन टाटा के उत्तराधिकारी की लिस्ट में माया टाटा सबसे आगे, जानिए क्यों?