संजय दत्त के बर्थडे के मौके पर उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरी वीडियो शेयर की है। अब फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त आज अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने संजय के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा। इस वीडियो में मान्यता और संजय की खूबसूरत फोटोज नजर आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संजय दत्त की पत्नी ने लिखा प्यार भरा पोस्ट

मान्यता ने इस पोस्ट को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। इतना अमेजिंग होने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप जो हैं वहीं रहने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आशा करती हूं कि आपका आने वाला साल बेहद खास हो। आपकी खूबसूरत जिंदगी का हिस्सा बनकर काफी ब्लेस्ड फील करती हूं।’

View post on Instagram

संजय दत्त ने मान्यता से की है दूसरी शादी

संजय दत्त और मान्यता दत्त ने साल 2008 में शादी की थी। मान्यता पति संजय से 19 साल छोटी हैं। इस शादी से कपल के 10 साल के जुड़वां बच्चे हैं, जिनका नाम शहरान और इकरा है। आपको बता दें संजय की पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी, जिनकी 1996 में ब्रेन ट्यूमर की वजह से निधन हो गया था। संजय की पहली शादी से एक बेटी है, जिसका नाम त्रिशला है।

संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही साइंस-फिक्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द वर्जिन ट्री' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ सनी सिंह, मौनी रॉय और पलक तिवारी लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा वो 'थलापति 67' में दिखाई देंगे।

और पढ़ें..

आखिरकार नरगिस फखिरी को रोज कब्रिस्तान तक क्यों ले जाता था शख्स, एक्ट्रेस ने खुद सुनाया रोंगटे खड़े कर देने वाला किस्सा