संजय कपूर के निधन के बाद करीना कपूर खान भावुक नजर आईं। करिश्मा कपूर के घर के बाहर उन्हें रोते हुए देखा गया। पैपराजी के इस हरकत पर लोगों ने नाराजगी जताई है।

Kareena Kapoor Gets Emotional : लंदन निवासी बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का गुरुवार को लंदन में पोलो खेल के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी पूर्व पत्नी, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के फैमिली मेंबर क्लोज फ्रेंडस ने इस मौके पर अपनी संवेदनाएं जताई हैं। कुछ लोगों ने करिश्मा से मिलकर उन्हें सांत्वनाएं दी। इसमें उनकी बहन करीना कपूर खान और बहनोई सैफ अली खान भी शामिल थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करिश्मा के घर के बाहर दिखीं करीना कपूर खान

करिश्मा की बहन करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान संजय की मौत की खबर आने के कुछ घंटों बाद शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे करिश्मा कपूर के पास पहुंचे। शुक्रवार दरम्यानी रात को करीना को करिश्मा के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। पैपराज़ी ने एक्ट्रेस को उनकी कार में बैठते हुए क्लिक किया, वहीं तैमूर की मम्मी कैमरे की फ्लैश से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रही थीं।

क्या वाकई में रो रहीं थीं करीना

वहीं, कुछ पैपराज़ी ने इशारा किया कि करीना कार में बैठी हुई रो रही थीं। एक इंस्टाग्राम पेज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "@kareenakapoorkhan रो रही थीं क्योंकि उन्होंने @therealkarismakapoor को संजय कपूर की मौत के बाद घर से निकलते हुए देखा।" वहीं उन्हें कैप्चर करने के लिए पैपराज़ी करीना और उनकी गाड़ी के चारों ओर जमा हो गए, इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स ने कैमरामैन को भला बुरा कहा है। उन्हें लोगों के इमोशन से खिलवाड़ करना बताया है।

View post on Instagram

टीवी एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने पैपराजी को कोसा

टीवी एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने इस वीडियो पर पैपराजी को आड़े हाथों लिया है। साल 2023 में पति अखिल मिश्रा को खोने वाली एक्ट्रेस ने उस समय को याद करते हुए कमेंट किया, "मुझे बहुत खुशी है कि मेरे अखिल के निधन के समय कोई प्रेस कहीं नहीं थी। जब आप बस रोना चाहते हैं तो दुखी हैं, मन में व्यग्रता है। ऐसे समय यदि कोई आपको नजरें गड़ाकर देख रहा है, या उन लम्हों को कैमरे में कैद कर रहा है। ये बहुत भयानक है। इस क्लिप पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने कहा "वह एक मां और एक पत्नी है और कुछ महीने पहले, उसने सैफ को लगभग खो दिया था, क्योंकि उस पर हमला हुआ था। उसने बहुत कुछ सहा है। अब उसे वह करने दो जो वह करना चाहती है। वह उसकी हकदार है।"