Sanjay Leela Bhansali and Ranveer Singh have a rift: रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच कथित तौर पर अनबन हो गई है। खबरों के अनुसार, 'लव एंड वॉर' में रणवीर को लीड रोल न मिलने से नाराजगी है।

Ranveer Singh Sanjay Leela Bhansali fallout: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बीच कथित तौर पर मतभेद हो गए हैं। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि लव एंड वॉर में संजय ने रणवीर को लीड रोल में नहीं रखा। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष के झा के अनुसार, रणवीर सिंह, संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म में लीड रोल न मिलने की वजह से नाराज हैं। हालांकि, इस बात पर रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली दोनों ने चुप्पी साधे रखी है।

रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली से बना ली है दूरी

संजय लीला भंसाली की इस लव ट्रायंगल फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर को दूसरे लीड रोल ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर लिया था। लेकिन फिर इसके बाद यह भूमिका विक्की कौशल को दे दी गई। इस मतभेद के कारण, भंसाली को रणवीर सिंह की जन्मदिन पार्टी में भी नहीं बुलाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है, '6 जुलाई को रणवीर सिंह ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इसमें सिर्फ उनके क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ही मौजूद थी। हालांकि, उन्होंने संजय लीला भंसाली को इसमें इन्वाइट नहीं किया, क्योंकि वो अब करीबी दोस्त नहीं हैं। आपको बता दें संजय लीला भंसाली ने रणवीर को रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों से सुपरस्टार का दर्जा दिलाया है।'

ये भी पढ़ें..

पता चल गया कब आएगा रजनीकांत की फिल्म कुली का ट्रेलर, जानें मूवी रिलीज डेट भी


Who is Rahul Fazilpuria: हरियाणवी सिंगर राहुल फाज़िलपुरिया की फायरिंग, जानिए कोबरा कांड और राजनीति से जुड़ी कहानी

इन प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं रणवीर सिंह-संजय लीला भंसाली

रणवीर सिंह भंसाली की पिछली तीन सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों के स्टार थे। वहीं अब वो आलिया भट्ट के साथ बैजू बावरा में भी लीड रोल में नजर आने वाले थे। हालांकि, संजय लीला भंसाली फिलहाल रणबीर कपूर की फिल्म 'लव एंड वॉर' पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होगी। इस बीच, रणवीर सिंह ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' साइन कर ली है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का पहला लुक 6 जुलाई को उनके जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया था। इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।