इन 6 सेलेब्स को डेट कर चुकी हैं सारा अली खान, जानें अब किस पर आया दिल
Sara Ali Khan Dating History: सारा अली खान अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। वहीं वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन सेलेब्स को मृणाल ठाकुर डेट कर चुकी हैं।

ईशान खट्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान, शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को भी डेट कर चुकी हैं। सारा ने इस बारे में बात करते हुए करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वो दो फिल्मी भाइयों में से एक हो डेट किया है। हालांकि, उन्होंने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया था। ऐसे में लोग यह कयास लगाने लगे थे कि वो ईशान खट्टर की ही बात कर रही हैं।
वीर पहाड़िया
वीर पहाड़िया ने फिल्म स्काई फोर्स से डेब्यू किया है, लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वो सारा अली खान डेट कर चुके हैं। दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चला, लेकिन फिर अचानक उनका ब्रेकअप हो गया।
हर्षवर्धन कपूर
सारा अली खान का नाम अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर से भी जुड़ चुका है। दोनों को कई बार इवेंट्स में साथ में स्पॉट किया गया। हालांकि, उन्होंने कभी भी इस रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी।
सुशांत सिंह राजपूत
सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। कहा जाता है कि शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के कुछ समय बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया था।
शुभमन गिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान का दिल भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल पर भी आ चुका है। दोनों को अक्सर लंच और डिनर करते हुए स्पॉट किया जाता था। हालांकि, ना ही शुभमन और ना ही सारा ने कभी इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी।
कार्तिक आर्यन
सारा अली खान का नाम कार्तिक आर्यन से भी जुड़ चुका है। दोनों ने फिल्म 'लव आज कल 2' में साथ काम किया था। उस दोनों अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी चर्चा में थे, लेकिन फिर अचानक उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं।
अर्जुन प्रताप बावेजा
इन दिनों सारा अली खान का नाम अर्जुन प्रताप बावेजा से जोड़ा जा रहा है। दोनों को दिल्ली से लेकर मुंबई तक में कई बार स्पॉट किया गया है। हालांकि, इस अफवाहों पर सारा ने कभी भी रिएक्ट नहीं किया। आपको बता दें अर्जुन का परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है। उनके पिता पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

