सारा अली खान को कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा संग दिल्ली के गुरुद्वारे में देखा गया। ऐसे में उनके रिश्ते की अटकलें तेज हो गई हैं। अर्जुन अभिनेता, संगीतकार और राजनीतिक परिवार से तालुक रखते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इस समय अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'मेट्रो इन दिनो' की सफलता को एंजॉय कर रही हैं। इस बीच वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल हाल ही में सारा को दिल्ली के एक गुरुद्वारे में जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान सारा के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा भी नजर आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ नजर आईं सारा अली खान

अब सारा और अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सारा एक खूबसूरत सफेद सूट पहने गुरुद्वारा से बाहर निकलती हुई दिखाई देती हैं। वहीं कुछ ही देर बाद, अर्जुन भी सिंपल कपड़ों में उनके साथ बाहर आते हैं और फिर कार में बैठ जाते हैं। ऐसे में दोनों को साथ देखकर उनके रिश्ते के बारे में अटकलें और तेज हो गई हैं। इस वीडियो पर कमेंट कर जहां एक यूजर ने लिखा, 'सुपरहिट जोड़ी'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'सारा को अर्जुन से शादी कर लेनी चाहिए'। इसके साथ ही सारा के फैंस यह जानना चाह रहे हैं कि अर्जुन कौन हैं।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

Sarzameen ने पहले हफ्ते ही बनाया रिकॉर्ड, 2025 की टॉप 10 में से 8 नॉन नेटफ्लिक्स मूवीज को पछाड़ा

कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा ?

अर्जुन प्रताप बाजवा एक अभिनेता, संगीतकार और मिक्स्ड मार्शल आर्ट के शौकीन हैं। अर्जुन का परिवार राजनीती से जुड़ा हुआ है। उनके पिता पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा हैं। अर्जुन ने 'सिंह इज ब्लिंग' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। इसके साथ ही वो 'बैंड ऑफ महाराजा' जैसे प्रोजेक्ट में नजर भी आ चुके हैं। इन सबके अलावा अर्जुन अपनी फिटनेस-केंद्रित लाइफस्टाइल और संगीत में इंट्रेस्ट के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने 'थिंकिंग बाउट यू', 'हेलकैट' और 'एनरूट' सहित कई सिंगल्स भी रिलीज किए हैं। वहीं अर्जुन की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फॉलोइंग है।