सावन के पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति में लीन होने के लिए, यहां प्रस्तुत हैं कुछ चुनिंदा गाने। फिल्मों और म्यूजिक वीडियो से लेकर, ये गाने आपकी आस्था को और भी गहरा करेंगे।

भगवान शिव की भक्ति का पवित्र माह सावन शुरू हो गया है। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में भोलनाथ को खूब सेलिब्रेट किया जाता रहा है और अब भी किया जाता है। खासकर म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में भगवान शिव को समर्पित कई गाने आ चुके है, जो सुनते ही कोई भी शंकर भगवान की भक्ति में खो सकता है। शिव भक्ति से ओतप्रोत ऐसे ही कुछ गाने हम आज आपके लिए इस पैकेज में लेकर आए हैं, जो सावन के महीने में आपकी भक्ति में शक्ति का संचार कर देंगे। इनमें कुछ गाने फिल्मों से लिए गए हैं तो कुछ म्यूजिक वीडियोज से हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1.नमो-नमो

अमित त्रिवेदी का गाया यह गाना फिल्म ‘केदारनाथ’ में फिल्माया गया, जिसमें सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने लीड रोल निभाया था। 

2. हर हर महादेव

2024 में रिलीज हुई फिल्म 'OMG 2' में यह गाना शामिल था। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म के इस गाने को विक्रम मोंट्रोस ने आवाज़ दी है।

YouTube video player

3.जय काल महाकाल

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘गुडबाय’ में यह गाना शामिल किया गया है। 2022 में रिलीज हुई फिल्म में यह गाना अमित त्रिवेदी और सुहास सावंत ने गाया है।

YouTube video player

4.ऊंची-ऊंची वादी में

यह गाना हंसराज रघुवंशी ने गाया है। 2024 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘OMG 2’ में यह फिल्माया गया है। 

YouTube video player

5.हर हर शम्भू शिव महादेवा

यह म्यूजिक वीडियो है, जो 2022 में आया था और आज भी ख़ूब धूम मचाता है। अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा ने इस गाने को आवाज़ दी है।

YouTube video player

6.शिव तांडव स्त्रोतम् 

यह म्यूजिक वीडियो, जिसमें रावण रचित शिव तांडव स्त्रोत का सुमधुर पाठ किया गया है। शंकर महादेवन ने इस वीडियो में आवाज़ दी है।

YouTube video player

7.मेरा भोला है भंडारी

6 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज हुए इस म्यूजिक की धूम आज भी खूब देखने को मिलती है। हंसराज रघुवंशी और सुरेश वर्मा ने इसे बेहद खूबसूरती से गाया है।

YouTube video player

8. मन में शिवा

2020 में रिलीज हुई फिल्म 'पानीपत' में यह गाना फिल्माया गया था। भले ही फिल्म फ्लॉप थी, लेकिन इसका यह शिव भजन काफी पॉपुलर हुआ था। अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म का यह गाना आज भी खूब सुना जाता है। गाने को कुणाल गांजावाला, दीपांशी नागर और पद्मनाभ गायकवाड़ ने आवाज़ दी है।

YouTube video player