- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 'मैं एक दिन मुंबई पर राज करूंगा', SRK ने हीरो बनने से पहले कर दिया था ऐलान
'मैं एक दिन मुंबई पर राज करूंगा', SRK ने हीरो बनने से पहले कर दिया था ऐलान
Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान आज यानि 2 नवंबर को अपना 60 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। वे बॉलीवुड के किंग खान कहे जाते हैं। यहां हम शाहरुख के उस घटना के बारे में जब स्ट्रगल डेज में उन्होंने इस मुंबई शहर पर राज करने की बात कही थी।

कोरोना काल और उसके कुछ साल भले ही शाहरुख खान के करियर में डाउन फॉल आया हो लेकिन साल 2023 में जवान और पठान ने उनकी जोरदार वापसी कराई। इसके बाद से वे फिर टॉप सुपरस्टार की रेस पहले पायदान के दावेदार बन गए।
शाहरुख खान जब हीरो बनने दिल्ली से मुंबई आए तो उनके पास यहां न तो घर था, न कोई गॉडफादर। वे काम मांग मांगकर थक गए थे। वे इतने परेशान हो गए थे कि उनके पास घर लौटने लायक तक पैसे नहीं थे।
अनुपम खेर के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक शो के दौरान शाहरुख खान ने उस किस्से को बयां किया, जब वो इस मुंबई शहर से पूरी तरह निराश हो चुके थे। वे अपने घर दिल्ली वापस जाना चाहते थे, लेकिन वो इतने मजबूर थे कि ट्रेन पकड़ने तक के लिए पैसे नहीं थे।
शाहरुख खान ने इसी शो में बताया कि वो गेटवे ऑफ इंडिया के पास किसी बड़ी होटल के सामने खडे थे। आंखों में आंसू थे, दिल में गुस्सा लेकिन जुनून तब भी बरकरार था। इस दौरान उन्होंने गुस्से में कहा कि, ऐ शहर तूने मुझे बहुत परेशान कर दिया है।एक ऐसा आएगा कि मैं तुझ पर राज करूंगा।
शाहरुख खान की फिर दीवाना मूवी से बी एंट्री हुई, बाजीगर ने उन्हें स्टार बना दिया, इसके बाद डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने उन्हें किंग ऑफ रोमांस का तमगा दिला दिया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।