MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shah Rukh Khan के 5 किस्से: SRK ने क्यों बदला था नाम, सेट पर क्यों साथ रखते हैं गीता और कुरान?

Shah Rukh Khan के 5 किस्से: SRK ने क्यों बदला था नाम, सेट पर क्यों साथ रखते हैं गीता और कुरान?

Shah Rukh Khan की जिंदगी के कई ऐसे किस्से हैं, जिनके बारे में लोग कम जानते हैं। जैसे कि थिएटर ग्रुप में नाम बदलकर एंट्री लेना। किसी फिल्म की सीन नोटबुक को अब भी संभालकर रखना। पत्रकार को अपनी जैकेट गिफ्ट करना आदि। पढ़ें उनके ऐसे ही 5 किस्से…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Nov 02 2025, 02:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
शाहरुख़ खान ने बच्चे को डायलॉग सिखाया, वो सीन बन गया
Image Credit : Social Media

शाहरुख़ खान ने बच्चे को डायलॉग सिखाया, वो सीन बन गया

करन जौहर की बायोग्राफी 'करन जौहर : एन अन सूटेबल बॉय' के मुताबिक़, यह 2008 में तब की बात है, जब शाहरुख़ खान एक चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ सैन फ्रांसिस्को में 'माय नेम इज खान' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान बच्चा डायलॉग भूल गया। शाहरुख़ ने शूटिंग रुकवाई नहीं, बल्कि उसे अपने अंदाज़ में 'रिपीट आफ्टर मी' स्टाइल में डायलॉग सिखाने लगे। बाद में करन जौहर ने इस सीन को रीटेक नहीं कराया, बल्कि उसे ज्यों का त्यों फिल्म में रख लिया।

यह भी पढ़ें : King Teaser: 72 सेकंड में शाहरुख़ खान के 3 धांसू डायलॉग, ताबड़तोड़ एक्शन के बीच छा गए

25
'DDLJ' की सीन नोटबुक अब भी शाहरुख़ खान के पास
Image Credit : Social Media

'DDLJ' की सीन नोटबुक अब भी शाहरुख़ खान के पास

यशराज फिल्म्स की 50वीं वर्षगांठ पर प्रोडक्शन हाउस की डॉक्युमेंट्री 'द रोमांटिक्स' रिलीज हुई थी। इसमें एक जगह शाहरुख़ खान का बयान है। उनके मुताबिक़, डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की शूटिंग के वक्त हर सीन के इमोशन कोड लिखकर दिए थे और वह नोटबुक उन्होंने कभी नहीं फेंकी। आज भी उनकी मन्नत की लाइब्रेरी में एक छोटे से लकड़ी के बॉक्स में यह नोटबुक रखी हुई है।

35
नाम बदलकर दिया थिएटर ग्रुप के लिए ऑडिशन
Image Credit : Social Media

नाम बदलकर दिया थिएटर ग्रुप के लिए ऑडिशन

शाहरुख़ खान जब दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे थे, तब उन्होंने बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप में ऑडिशन के लिए फॉर्म भरा था। हालांकि, शर्म के चलते उन्होंने अपना असली नाम नहीं लिखा, बल्कि खुद को 'थॉमस खान' के रूप में मेंशन किया था। ताकि लोग उन्हें पहचान ना लें। यह खुलासा 2008 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में खुद बैरी जॉन ने किया था।

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan की 6 फ़िल्में, जो कभी रिलीज नहीं हो पाईं, एक थी आमिर खान के साथ

45
शाहरुख़ खान ने पत्रकार को गिफ्ट की थी अपनी जैकेट
Image Credit : Social Media

शाहरुख़ खान ने पत्रकार को गिफ्ट की थी अपनी जैकेट

यह उस वक्त की बात है, जब शाहरुख़ खान ने एक साउथ अफ्रीकी पत्रकार को इंटरव्यू दिया था। इंटरव्यू के बाद पत्रकार ने SRK से मजाकिया लहजे में कहा था, "आपका जैकेट पहनूं तो शायद इंटरव्यू और बेहतर लिख पाऊंगा।" यह सुन सुपरस्टार ने अपनी जैकेट उतारकर उस पत्रकार को दे दी, जिसने बाद में यह स्वीकार किया कि वह जैकेट उसके लिए लकी चार्म बन गई थी। 2010 में एनडीटीवी गुड टाइम्स की डॉक्युमेंट्री 'लिविंग विद अ सुपरस्टार : शाहरुख़ खान' में यह खुलासा हुआ था।

55
शूटिंग के पहले दिन 'कुरान' और 'गीता' दोनों रखते हैं साथ
Image Credit : Social Media

शूटिंग के पहले दिन 'कुरान' और 'गीता' दोनों रखते हैं साथ

शाहरुख़ खान जब भी किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करते हैं, तो सेट पर पहले दिन उनके साथ कुरान और गीता दोनों होते हैं। शाहरुख़ खान के मुताबिक़, उनकी मां दिवंगत लतीफ़ फातिमा खान ने उन्हें सिखाया था कि जिससे जो सीख मिले, उसे सम्मान दो। शाहरुख़ खान ने 1999 में सिमी ग्रेवाल के शो ' Rendezvous with Simi Garewal' पर कहा था, "हर फिल्म के पहले शॉट पर मैं दुआ और श्लोक दोनों पढ़ता हूं। यह मुझे संतुलित रखता है।"

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
शाहरुख़ ख़ान
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Recommended image2
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर
Recommended image3
Mardaani 3 Box Office Day 5: वर्ल्डवाइड 34 करोड़ पार, पहले माइलस्टोन से अभी कितनी दूर हैं रानी मुखर्जी
Recommended image4
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी
Recommended image5
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved