शाहरुख खान और काजोल का 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का स्टैच्यू लंदन में लगेगा। यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय फिल्म है। जानिए, क्या होगा खास!

shah rukh khan kajol ddlj statue : बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी शाहरुख खान और काजोल का जल्द ही बॉन्ज स्टेच्यू लंदन में लगाया जाएगा। उनकी क्लासिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) से एक पॉप्युलर पोज का बॉन्ज स्टेच्यू लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में मशहूर सीन्स इन द स्क्वायर मूवी ट्रेल में लगाया जाएगा। ये सम्मान हासिल करने पहली ये पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डीडीएलजे का जश्न मनाएंगे अंग्रेज

यश राज फिल्म्स के अनुसार, हार्ट ऑफ़ लंदन बिज़नेस अलायंस ने ऐलान किया है लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में रोमांचक 'सीन्स इन द स्क्वायर' मूवी ट्रेल में एक नया स्टेच्यू लगाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यहां ब्लॉकबस्टर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) का आइकॉनिक पोज का स्टेच्यू लगाया जाएगा।


आदित्य चोपड़ा ने की डायरेक्शन की शुरुआत

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की रिलीज को 30 साल पूरे होने वाले हैं। ये हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक मूवी है, इसके साथ ही यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा के निर्देशन की भी शुरुआत की थी। ब्रॉन्ज स्टेच्यु में शाहरुख खान और काजोल को डीडीएलजे के कवर इमेज को दिखाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ये बनकर तैयार है, इसके किसी भी समय अन्वील किया जा सकता है।

डीडीएलजे की कहानी

डीडीएलजे दो अप्रवासी भारतीयों, राज और सिमरन की कहानी बताती है। उनकी मुलाकात अचानक होती है। इसके बाद यूरोप टूर पर दोनों की रस्साकसी प्यार मे बदल जाती है। सिमरन के पापा पूरी फैमिली लेकर भारत के पंजाब लौट आते हैं। वहीं काजोल की शादी भी पंजाब के जाट फैमिली में तय हो जाती है। आखिरकार शादी कैंसिल हो जाती है, इसके बाद शाहरुख खान और काजोल के ट्रेन वाले आइकॉनिक पोज के साथ फिल्म एंड हो जाती है।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे क्यों है इतनी खास

शाहरुख खान और काजोल के लीड रोल वाली इस मूवी ने किसी भी थिएटर में सबसे ज़्यादा वक्त तक चलने का रिकॉर्ड बनाया है।

इसने विदेशों में भी जोरदार कमाई की थी। इससे पहले भारतीय फिल्मों को विदेशों में इतने दर्शक नहीं मिलते थे। इस मूवी में फैमिल वैल्यू भी देखने को मिलते हैं। इस फिल्म से शाहरुख़ खान और काजोल की जोड़ी सुपरहिट हो गई थी। इसमें पंजाब के कल्चर की झलक भी देखने को मिलती है।