- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Pathaan Star Cast: शाहरुख की पठान में कौन निभा रहा किसका किरदार, जानें किस रोल में दिखेंगे सलमान
Pathaan Star Cast: शाहरुख की पठान में कौन निभा रहा किसका किरदार, जानें किस रोल में दिखेंगे सलमान
शाहरुख की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से शाहरुख खान 4 साल बाद कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी हैं।

शाहरुख खान
किरदार - रॉ एजेंट (पठान)
पठान फिल्म में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं, जिनका नाम पठान है। देश को बचाने के लिए शाहरुख दुश्मनों से लोहा लेते हैं। फिल्म में शाहरुख एक्शन अवतार में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं। शाहरुख इसमें दमदार एक्शन करते नजर आते हैं।
दीपिका पादुकोण
किरदार - रुबीना खान (ISI एजेंट)
दीपिका पादुकोण पठान में एक स्पाई (जासूस) का किरदार निभा रही हैं। उनकी जोड़ी शाहरुख खान के साथ है। दीपिका ने फिल्म में एक जबर्दस्त सोलो एक्शन सीक्वेंस भी किया है। इस सीन में वो गैटलिंग गन चलाती नजर आती हैं। दीपिका कभी खतरनाक हथियार चलाने वाली महिला तो कभी कूल और सेक्सी लेडी के रोल में नजर आती हैं।
जॉन अब्राहम
किरदार - जिम (दुष्ट एजेंट)
फिल्म में जॉन अब्राहम ने खूंखार विलेन का किरदार निभाया है, जो पैसे लेकर दुश्मन को खत्म करता है। वो इसमें एक दुष्ट एजेंट बने हुए हैं। रॉ एजेंट पठान यानी शाहरुख खान के साथ उनकी जबर्दस्त भिडंत होती है। जॉन अब्राहम को ये रोल इसलिए दिया गया, क्योंकि कहानी की डिमांड एक ऐसे विलेन की थी, जो शरीर से भारी-भरम लेकिन चेहरे से इनोसेंट लगे।
आशुतोष राणा
किरदार - कर्नल सुनील लूथरा
आशुतोष राणा पठान में भी एक बार फिर अपने वॉर वाले रोल में नजर आते हैं। वॉर में आशुतोष राणा ने रॉ के सीनियर ऑफिसर का रोल निभाया था। पठान में भी उन्होंने RAW के सीनियर अफसर कर्नल लूथरा का रोल निभाया है। आशुतोष राणा उस खुफिया मिशन के मास्टरमाइंड हैं, जिसे शाहरुख ने अपने हाथों में लिया है।
डिंपल कपाड़िया
रोल : खुफिया एजेंसी की प्रमुख
पठान में आशुतोष राणा जहां RAW के सीनियर अफसर कर्नल लूथरा का रोल निभा रहे हैं, तो वहीं डिंपल कपाड़िया विदेशी खुफिया एजेंसी का नेतृत्व करती हैं।
सलमान खान
किरदार - टाइगर/अविनाश राठौर (कैमियो)
शाहरुख खान की 'पठान' में सलमान खान भी अपने 'टाइगर 3' लुक में स्पेशल कैमियो करते हुए नजर आते हैं। सलमान की एंट्री रूस में दुश्मन एजेंट्स से शाहरुख खान के किरदार यानी पठान को बचाने के लिए होती है।
दिगंत हजारिका
किरदार - पठान का सहयोगी
दिंगत हजारिका फिल्म पठान में शाहरुख खान के सहयोगी का रोल निभा रहे हैं। वे शाहरुख के मिशन में उनकी मदद करते हैं। दिगंत असमी एक्टर हैं और उन्होंने असम की कई फिल्मों में काम किया है। पठान से पहले दिगंत आशुतोष गोवारिकर की मूवी 'मोहनजो दाड़ो' में भी नजर आ चुके हैं।
ये भी देखें :
Pathaan: कहीं फाड़े पोस्टर तो कहीं लगा दी आग, एक जगह तो लट्ठ लेकर फिल्म रुकवाने पहुंचे लोग
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।