एटली द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय सेतुपति मेन विलेन की भूमिका में हैं । इस फिल्म को लेकर क्रिटक्स ने पॉजिटिव रिपोर्ट दी है। वहीं अब किंग खान ने इसके पार्ट 2 के बारे में बड़ी हिंट दे दी है।  

एंटरटेनमेंट डेस्क । शाहरुख खान की हालिया रिलीज़ फिल्म, "जवान" ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की है, इस मूवी ने केवल तीन दिनों में वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है । किंग खान ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बात करते हुए जवान 2 का हिंट भी दे दिया है। एटली द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय सेतुपति मेन विलेन की भूमिका में हैं । वहीं अब इसके सीक्वल में कई और विलेन भी शामिल हो सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शाहरुख खान ने जवान के सीक्वल पर दिया हिंट

शाहरुख खान अपनी "जवान" की बंपर सक्सेस से एक्साइटेड हैं, ये मूवी गुरुवार, 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख डबल रोल में हैं, इसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विजय सेतुपति ने लीड विलेन का किरदार निभाया है । अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बात करते हुए शाहरुख ने विजय सेतुपति के बारे में बात की है । इस दौरान उन्होंने 'जवान 2' सीक्वल की कहानी के बारे में भी बड़ा हिंट दिया है ।

Scroll to load tweet…


जवान 2 में नहीं होंगे विजय सेतुपति !

#Jawan2 की तब अफवाहें सामने आईं जब एक फैन ने किंग खान और सेतुपति का एक कोलाज पोस्ट किया और लिखा, “सर, आप काली के साथ फिर कोई फिल्म क्यों नहीं कर रहे ? मैं विजय सेतुपति का बहुत बड़ा फैन हूं !” इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, "मैं भी विजय सर का बहुत बड़ा फैन हूं... लेकिन मैंने पहले ही काली का काला धन ले लिया है, अब, मुझे दूसरे लोगों के स्विस बैंकों से पैसे निकालने होंगे । बस वीजा का इंतजार है।" हा!!"

Scroll to load tweet…

इस बयान ने कई लोगों ने यह हिंट दे दिया है कि कि 'जवान 2' की कहानी शाहरुख खान के नए कैरेक्टर की तरफ इशारा कर रही है ।