शाहरुख खान ने इन 8 फिल्मों में निभाया डबल रोल, एक तो हुई 1000Cr पार
Shahrukh Khan Double Role Films: शाहरुख खान अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में है, जिसकी शूटिंग 18 मई के बाद मुंबई में शुरू हो रही है। इसी मौके पर आपको शाहरुख की डबल रोल वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।

कई ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले शाहरुख खान फिलहाल अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली। इसी बीच आपको शाहरुख की डबल रोल वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।
1. 1995 में आई फिल्म करन अर्जुन में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था। 6 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 43 करोड़ कमाए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी।
2. 1998 में आई फिल्म डुप्लीकेट में भी शाहरुख खान ने डबल रोल प्ले किया था। 9.5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 21.49 करोड़ कमाए थे। फिल्म फ्लॉप रही थी।
3. फिल्म पहेली 2005 में आई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल में थे। 14 करोड़ में बनी फिल्म ने 32 करोड़ कमाए थे। फिल्म फ्लॉप रही थी।
4. 2006 में आई फिल्म डॉन में शाहरुख खान डबल रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 38 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म 106.34 करोड़ कमाए थे।
5. फिल्म ओम शांति ओम 2007 में आई थी। इसमें भी शाहरुख खान का डबल रोल था। 40 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 152 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म हिट रही।
6. 2011 में आई फिल्म रा वन में शाहरुख खान डबल रोल में थे। 130 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 207 करोड़ का कारोबर किया था। फिल्म एवरेज रही थी।
7. 2016 में आई फिल्म फैन में भी शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए थे। 105 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 182.33 करोड़ कमाए थे। फिल्म फ्लॉप रही थी।
8. 2023 आई फिल्म जवान शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म में शाहरुख डबल रोल में थे। 300 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 1148.32 करोड़ का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

