Shatrughan Sinha Health. शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अब उन्होंने खुद अपनी हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने अपनी सर्जरी होने पर भी रिएक्ट किया गया। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी हाल ही में शादी के बंधन में बंधी थी। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी के बाद खबरें सामने आईं थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अस्पताल में भर्ती हैं। चुनाव और फिर बेटी शादी के दौरान बिजी रहे दिग्गज एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऐसी अफवाहें फैली थी कि उनकी सर्जरी हुई है। हालांकि, किस चीज की सर्जरी हुई ये खुलासा नहीं हो पाया था। इसके बाद उनके बेटे लव सिन्हा ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा क्योंकि उन्हें बुखार था। अब एक्टर ने खुद अपने अस्पताल में भर्ती होने पर रिएक्ट किया है और सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा

टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में जब शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी सर्जरी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- अरे भाई, मेरी सर्जरी हुई और मुझे पता ही नहीं। फिर उनसे जब अस्पताल में भर्ती होने के पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह एक रूटीन चेकअप था और इससे ज्यादा कुछ नहीं। उन्होंने क्लियर किया कि 60 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को यह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब उनका खून उतना गर्म नहीं और न ही वे यंग हैं कि एक दिन में 3-3 शिफ्ट में काम कर सके या पार्टी करें। उन्होंने कहा कि अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर वापस आ गए हैं।

बेटी की शादी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- भगवान का शुक्र है कि मेरी बेटी अब खुश और शादीशुदा है। जहां तक ​​उन लोगों की बात है जो खुश नहीं हैं तो मेरे पास उनसे कहने के लिए फिलहाल कुछ नहीं है। सोनाक्षी-जहीर की शादी में उनके भाई लव सिन्हा शामिल हुए थे और इसे लेकर भी काफी हलचल मची थी। लव सिन्हा ने शादी में शामिल नहीं होने को लेकर सोशल मीडिया के जरिए रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा था कि परिवार हमेशा से उनके लिए पहले रहा है। फिर उन्होंने जहीर के पिता और उनके संबंधों के बारे में बात करते हुए टेलीग्राफ का एक आर्टिकल शेयर कर लिखा था-'कारण बहुत क्लियर हैं कि मैं क्यों शादी में शामिल नहीं हुआ और कुछ लोगों के साथ नहीं जुड़ूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए।'

ये भी पढ़ें...

इस शख्स की 1 गंदी बात से BBOTT 3 में जमकर बवाल, घरवालों के उड़े होश

रूला देगी इस डांसर की कहानी, जिसने प्यार में सबकुछ सहा और बद से बदतर हुई जिंदगी