- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 11 साल में कार्तिक आर्यन ने किया 12 फिल्मों में काम, बड़े पर्दे पर आधी ही रहीं HIT
11 साल में कार्तिक आर्यन ने किया 12 फिल्मों में काम, बड़े पर्दे पर आधी ही रहीं HIT
एंटरटेनमेंट डेस्क. कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के करियर की 13वीं फीचर फिल्म शहजादा'17 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इससे पहले उनकी बॉक्स ऑफिस पर 10, OTT प्लेटफॉर्म पर2 फ़िल्में रिलीज हो चुकी। इनमें से स्लिवर स्क्रीन पर आधी ही हिट रहीं।

कार्तिक आर्यन ने डेब्यू 'प्यार का पंचनामा' से किया था, जो 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने एवरेज परफॉर्मेंस करते हुए 9 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद दो फ़िल्में 'आकाशवाणी' (2013) और 'कांची'(2014) फ्लॉप रहीं। दोनों फिल्मों ने क्रमशः 2.11 करोड़ और 3.90 करोड़ रुपए कमाए थे।
2015 में कार्तिक को करियर की पहली सुपरहिट फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 64.1 करोड़ रुपए कमाए थे। उनकी अगली फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' 2017 में आई और फ्लॉप रही। इस फिल्म ने लगभग 10.64 करोड़ रुपए कमाए थे।
कार्तिक आर्यन को असली पहचान 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से मिली। सुपरहिट रही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 108.95 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म के बाद कार्तिक ने बैक टू बैक दो हिट फ़िल्में और दीं।
2019 में रिलीज हुईं कार्तिक आर्यन की दोनों फ़िल्में 'लुका छुपी' और 'पति, पत्नी और वो' हिट रहीं। दोनों फिल्मों ने क्रमशः 94.75 करोड़ और 86.89 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
कार्तिक आर्यन 2020 में फिल्म 'लव आज कल' में नजर आए, जो फ्लॉप रही। इस फिल्म ने लगभग 34.99 करोड़ रुपए कमाए थे। 2022 में कार्तिक ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म से वापसी की। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 185.92 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
कार्तिक की दो फ़िल्में 'धमाका' और 'फ्रेडी' क्रमशः 2021 और 2022 में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थीं। दोनों को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
और पढ़ें…
कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' ने रिलीज से पहले ही लूटा बॉक्स ऑफिस का ताज, कर ली इतनी कमाई
सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन के बाद बॉयफ्रेंड के साथ Cozi हुईं भूमि पेडणेकर, वीडियो हो रहा वायरल
किसी हीरोइन से कम नहीं शाहरुख़ खान के मैनेजर की इनकम, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और कुल संपत्ति?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।