शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। शिल्पा को 30 अक्टूबर को अस्पताल के बाहर देखा गया। फैंस उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। परिवार ने अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को 30 अक्टूबर को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गाया। वहीं अब कहा जा रहा है कि शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। ऐसे में उन्हें देखने के लिए वो वहां पहुंचीं। वहीं इस खबर को सुनने के बाद शिल्पा के फैंस उनकी मां के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि, शिल्पा या उनके परिवार ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

शिल्पा शेट्टी की मां के जल्द ठीक होने की फैंस कर रहे दुआ

पैपराजी पेज विरल भयानी ने शिल्पा शेट्टी के अस्पताल पहुंचने का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो हैरान परेशान होकर हॉस्पिटल जाती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसे शेयर कर लिखा, 'शिल्पा शेट्टी मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचीं, जहां उनकी मां को भर्ती कराया गया है। जल्दी ठीक हो जाइए आंटीजी।' इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर कमेंट करने लगे। जहां एक ने लिखा, 'आप जल्द स्वस्थ हो जाएं।' दूसरे ने लिखा, 'भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।' तीसरे ने लिखा, ‘आप जल्द स्वस्थ हो जाएं आंटी जी।’

View post on Instagram

ये भी पढ़ें..

Satish Shah Death: मौत से 3 घंटे पहले सतीश शाह ने इस शख्स को किया था मैसेज, अब हुआ खुलासा

अभिषेक बच्चन से पहले ऐश्वर्या राय का इन 6 सेलेब्स पर आया था दिल, देखें अफेयर की लंबी लिस्ट

शिल्पा शेट्टी का वर्कफ्रंट

शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'सुपर डांसर चैप्टर 5' में जज के रूप में देखा गया था। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो इस समय 'केडी: द डेविल' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके अलावा ध्रुव सरजा, संजय दत्त, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाय्या, जिशु सेनगुप्ता और नोरा फतेही अहम रोल में हैं। यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया। नई रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं की गई है ।