Ganesh Chaturthi 2025: देशभर में गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। आम से खास तक इस त्योहार को मनाने की तैयारी में हैं। इसी बीच खबर है कि शिल्पा शेट्टी इस साल गणेश उत्सव नहीं मनाएंगी। ऐसा ना करने की वजह उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। 

Shilpa Shetty Skip Ganesh Utsav: गणेश उत्सव मनाने की तैयारियां हर तरफ देखने को मिल रही है। आम से लेकर सेलिब्रिटीज तक इस त्योहार को पूरी शिद्दत के साथ मनाता हैं। वहीं, खबरों की मानें तो शिल्पा शेट्टी, जो हर साल अपने घर पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाती हैं, इस बार त्योहार नहीं मनाएंगी। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर पोस्ट में पारिवारिक शोक का हवाला दिया और बताया कि कुंद्रा फैमिली में 13 दिन का शोक रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों गणेश उत्सव नहीं मना रही शिल्पा शेट्टी?

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ सेलेब्स के यहां गणेश उत्सव पूरे जोर-शोर के साथ मनाया जाता है और इसकी चर्चा भी होती है। इन्हीं में एक हैं शिल्पा शेट्टी , जिनके घर पर हर साल बप्पा का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, इस साल ऐसा नहीं होगा। उन्होंने घोषणा की है कि परिवार में किसी के निधन के कारण वो इस साल गणपति उत्सव का आयोजन नहीं करेंगी। परिवार 13 दिनों का शोक मनाएगा और धार्मिक गतिविधियों से दूर रहेगा। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर ये खबर शेयर करते हुए दुख व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना करने की अपील की। आखिर में उन्होंने लिखा- "गणपति बप्पा मोरया, पुढ़च्यावर्षी लवकरया"।

ये भी पढ़ें... Ganesh Chaturthi: 7 TV स्टार्स गणेश का रोल कर छाए, एक मुस्लिम एक्टर भी बना गणपति

शिल्पा शेट्टी हर साल धूमधाम से मनाती है गणेश चतुर्थी

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी सालों से अपने घर पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाती आ रही हैं। वे गाजे-बाजे के साथ बप्पा को घर लाती हैं और खूबसूरत झांकी सजाती हैं। वहीं, दूसरे दिन पूरे विधि-विधान के साथ उनका विसर्जन भी करतीं हैं। बप्पा के विसर्जन के दौरान वे जमकर नाचती हैं और खूब मस्ती भी करती हैं। इस दौरान वे ट्रेडिशनल लुक में भी नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें... Bigg Boss 19 के 8 मेल कंटेस्टेंट्स, जानें इनकी उम्र और क्या है इनका प्रोफेशन?

शिल्पा शेट्टी की वर्कफ्रंट

शिल्पा शेट्टी के प्रोजेक्ट की बात करें तो वे आखिरी बार सुनील जोशी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सुखी में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ अमित साध, दिलनाज ईरानी, ​​कुशा कपिला और पवलीन गुजराल थे। 2023 में आई ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। उनकी अपकमिंग फिल्म केडी द डेविल है, जिसके डायरेक्टर प्रेम हैं। ये एक कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं। इनके साथ संजय दत्त, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानैया और नोरा फतेही भी हैं। मूवी 4 सितंबर को रिलीज हो रही है। जुलाई में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था।