शिल्पा शेट्टी ने सोमवार 6 मार्च की रात को अपने पूरे परिवार के साथ होलिका दहन किया। शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों और मां के साथ होली की पूजा और परिक्रमा की। हालांकि, इस दौरान उनसे ऐसी गलती हो गई, जिसकी वजह से लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

Shilpa Shetty Holi: शिल्पा शेट्टी ने सोमवार 6 मार्च की रात को अपने पूरे परिवार के साथ होलिका दहन किया। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। होली के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने बच्चों और मां के साथ होली जलाई। इस दौरान वो अपने दोनों बच्चों के साथ हाथ जोड़कर प्रार्थना करती भी नजर आईं। हालांकि, शिल्पा शेट्टी से एक ऐसी गलती हो गई, जिसके चलते लोग उन्हें बधाइयां देने की जगह ट्रोल कर रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिर क्या गलती कर बैठीं शिल्पा शेट्टी?

दरअसल, होली के मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने घर के बाहर ही होलिका दहन किया। इस दौरान उन्होंने होली में लकड़ियों के लिए बांस का इस्तेमाल किया। इसी को लेकर लोग उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं। बता दें कि होली जलाने के लिए लोग गूलर के पेड़ की लकड़ियों के अलावा गाय के गोबर से बने कंडों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शिल्पा शेट्टी ने अपने घर के आंगन में जो होली जलाई, उसमें बांस का उपयोग किया।

View post on Instagram

बांस जलाने पर शिल्पा को पड़ रहे ताने :

इसी को लेकर लोग शिल्पा को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- हिंदू धर्म में बांस जलाना मना है। एक और शख्स ने कहा- कभी भी बांस नहीं जलाया जाता। एक अन्य यूजर ने लिखा- बांस की लकड़ी नहीं जलाई जाती, उससे नेगेटिव ऊर्जा आती है। एक शख्स ने लिखा- होली कभी घर के अंदर नहीं जलाई जाती। एक और शख्स ने लिखा- आज से अग्नि में कुंद्रा के सारे मास्क भी जला दो, मुक्ति दे दो उसे।

वीडियो के साथ शिल्पा ने शेयर किया नोट :

बता दें कि होलिका दहन के दौरान शिल्पा शेट्टी बेटी समीषा को गोद में लेकर होली की पूजा करती दिखाई दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने हाथ जोड़कर होली की परिक्रमा भी की। होलिका दहन के दौरान उनकी मां सुनंदा शेट्टी और बेटा वियान राज कुंद्रा भी वीडियो में दिख रहा है। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने कहा- होलिका दहन। हम सभी छोटी-छोटी चिट बनाते हैं और उसमें नेगेटिव विचारों को लिखकर होलिका में जलाते हैं। ये वो रस्म है, जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। ये वो त्योहार है जो हमें विश्वास दिलाता है कि भगवान हमेशा हमारे साथ हैं, हमारी रक्षा करते हैं और बुराई को जलाकर राख कर देते हैं।

ये भी देखें : 

PHOTOS: अमिताभ बच्चन ही नहीं जब मरते-मरते बचे ये 8 एक्टर्स, बेहद करीब से छूकर गई मौत