Asrani Death" अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन हो गया। वे फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे। अपने 5 दशक के करियर में उन्होंने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

पॉपुलर एक्टर गोवर्धन असरानी का 20 अक्टूबर को निधन हो गया। वो 84 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेफड़ों में पानी भरने की वजह से असरानी चार दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थे और यही उनकी मौत का कारण बना। वहीं अब उनका अंतिम संस्कार सांताक्रूज के शांतिनगर स्थित श्मशान में किया गया। उनके यूं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ उठी है। अपने निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।

कौन थे असरानी?

गोवर्धन असरानी का जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। उन्होंने पांच दशकों से भी ज्यादा के करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। गोवर्धन ने साल 1970 में फिल्म में अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें असली पहचान फिल्म 'मेरे अपने' से मिली। असरानी ने 1975 की क्लासिक फिल्म 'शोले' में सनकी जेलर की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन उनका अभिनय, खासकर उनका 'हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं' वाला डॉयलाग यादगार बन गया। उन्होंने एक दशक के अंदर सबसे ज्यादा हिंदी फिल्मों में कैरेक्टर एक्टर और कॉमिक एक्टर के रूप में काम किया है, 1970 के दशक में 101 और 1980 के दशक में 107 फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों के अलावा उन्हें टेलीविजन पर भी उतना ही प्यार मिला, खासकर दूरदर्शन के 1985 के धारावाहिक नटखट नारद में नारद की भूमिका के लिए।

ये भी पढ़ें..

दिवाली पर रिलीज हुई इन 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हुआ था बुरा हाल, कमाए थे महज इतने Cr

इन 6 एक्ट्रेस को पटाखों से सख्त ऐतराज? नाम सुनते ही चढ़ जाती हैं त्यौरियां

असरानी ने जीता था ये खास अवॉर्ड

असरानी हिंदी सिनेमा में, खासकर 1970 और 1980 के दशक की हर फिल्मों में नजर आते थे। खासकर कॉमिक फिल्मों में, उन्हें ऋषिकेश मुखर्जी, बासु चटर्जी, बीआर चोपड़ा और केआर राव जैसे निर्देशकों का पसंदीदा बना दिया। उन्होंने 2000 के दशक में डेविड धवन और प्रियदर्शन जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ काम करते हुए, कॉमेडी की अगली पीढ़ी में भी अपना जादू चलाया। उन्होंने 'हेराफेरी', 'जो जीता वही सिकंदर' और 'घरवाली बाहरवाली' जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने 'आज की ताजा खबर' और 'बालिका बधू' दोनों के लिए बेस्ट कॉमिक एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।