Jai Ho Actor Mukul Dev Death: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके असमय जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके बड़े भाई राहुल देव ने उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि वे अपने पीछे बेटी को छोड़ गए हैं।

Mukul Dev Family Details: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव के निधन से इंडस्ट्री ग़म में डूब गई है। 54 साल के मुकुल का निधन 23 मई की रात को नई दिल्ली में हुआ। यह जानकारी उनके बड़े भाई राहुल देव ने सोशल मीडिया पर दी है। अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ़ सरदार' और सलमान खान स्टारर 'जय हो' जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग, लेकिन अहम् किरदार निभा चुके मुकुल की फ़िल्मी करियर के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन निजी जिंदगी के बारे कम ही लोगों को पता है। मसलन, कम ही लोग जानते होंगे कि उनके परिवार में कौन-कौन हैं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुकुल देव के बड़े भाई राहुल देव ने की निधन की पुष्टि

मुकुल देव के निधन के बाद उनके बड़े भाई ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की और बताया कि वे किस-किस को अपने पीछे छोड़ गए हैं। राहुल देव की पोस्ट के मुताबिक़, मुकुल अपने पीछे बेटी सिया को छोड़ गए हैं। इसके अलावा उनकी फैमिली में उनके एक भाई, एक बहन और एक भतीजा हैं। राहुल देव ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "हमारे भाई मुकुल देव बीती रात शांति से दुनिया को अलविदा कह गए। वे अपनी बेटी को पीछे छोड़ गए हैं। उनके बहन-भाई रश्मि कौशल और राहुल देव और भतीजे सिद्धार्थ देव को वे बहुत याद आएंगे।" उन्होंने यह भी लिखा कि 24 मई की शाम 5 बजे मुकुल देव का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा।

मुकुल देव के बड़े भाई फिल्मों में बनते हैं विलेन

मुकुल देव के अन्य फैमिली मेम्बर्स की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम शिल्पा देव है, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं और उनके बारे में ज्यादा जानकारी भी उपलब्ध नहीं है। कहा जाता है कि दोनों का तलाक हो गया था। मुकुल देव के पिता हर देव असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर थे, जिनका 2019 में 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बड़े भाई राहुल देव एक्टर हैं और विलेन की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं। राहुल देव की पत्नी यानी मुकुल देव की भाभी रीना देव का 2009 में कैंसर से निधन हो गया था। राहुल ने बेटे सिद्धार्थ की परवरिश सिंगल पैरेंट के तौर पर की है।