- Home
- Entertainment
- Bollywood
- वो हीरोईन जिन्हें मिला दो बच्चों का सुख, अब लिस्ट में जुड़ा इस एक्ट्रेस हैं नाम
वो हीरोईन जिन्हें मिला दो बच्चों का सुख, अब लिस्ट में जुड़ा इस एक्ट्रेस हैं नाम
Actress Who Are Mother Of Two Child: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने खुलासा किया है कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। साल 2026 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्हें दो बच्चों का सुख मिला है।

रवीना टंडन
रवीना टंडन ने साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम बेटी राशा (2005 में जन्मी) और बेटा रणबीरवर्धन (2008 में जन्मा) है।
काजोल
काजोल ने साल 1999 में अजय देवगन से शादी की थी। फिर पहली बार 2003 में वो बेटी न्यासा की मां बनी थीं। वहीं इसके बाद उन्होंने साल 2010 में बेटे युग को जन्म दिया था।
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी करने के बाद साल 2016 में तैमूर को जन्म दिया था। वहीं उन्होंने साल 2021 को बेटे जहांगीर को जन्म दिया था।
गौहर खान
गौहर खान ने साल 2020 में जैद दरबार से शादी की थी। फिर साल 2023 में उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने साल 2025 में दूसरे बेटे को जन्म दिया।
जेनेलिया डिसूजा
एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने लंबे समय तक रितेश देशमुख को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी। कपल के दो बेटे हैं।
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की थी। िस शादी से कपल के दो बच्चे हैं, बेटी वामिका और एक बेटा अकाय।
सोनम कपूर
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मई 2018 में शादी कर ली थी। इसके बाद वो साल 2022 में बेटे वायु की मां बनीं। वहीं अब वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
