- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Sunny Deol के डबल रोल वाली इकलौती फिल्म, जिसने डुबा दी 80 फीसदी से ज्यादा लागत
Sunny Deol के डबल रोल वाली इकलौती फिल्म, जिसने डुबा दी 80 फीसदी से ज्यादा लागत
सनी देओल बॉलीवुड के असल एक्शन हीरो माने जाते हैं। 'बॉर्डर' और 'ग़दर' (फ्रेंचाइजी) जैसी फिल्मों से उन्होंने यह साबित भी किया है। लेकिन उन्होंने कुछ ऐसी फ़िल्में भी की हैं, जो डिजास्टर साबित हुईं और इनमें उनकी इकलौती डबल रोल वाली फिल्म भी शामिल है।

2018 में आई थी सनी देओल की इकलौती डबल रोल वाली फिल्म
सनी देओल की आधिकारिक तौर पर इकलौते डबल रोल वाली यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन नीरज पाठक ने किया था और उन्होंने ही इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स भी लिखे थे। फिल्म के निर्माता चिराग महेंद्र धारीवाल थे।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol की वो 5 अपकमिंग फ़िल्में, जो 2026 में होंगी रिलीज, एक का बजट 900 करोड़
सनी देओल के साथ थी पॉपुलर एक्टर्स की भरमार
सनी देओल के साथ इस फिल्म में प्रिटी जिंटा, अमीषा पटेल, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा और जयदीप अहलावत जैसे पॉपुलर एक्टर्स की भरमार थी। बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 80 फीसदी से ज्यादा लागत डुबा दी थी।
कौन-सी थी सनी देओल की डबल रोल वाली वो इकलौती फिल्म?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल है 'भैयाजी सुपरहिट'। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म 23 नवम्बर 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल ने दो किरदार निभाए थे। उनका पहला रोल है लाल भाईसाहब दुबे, जो सपना दुबे (प्रिटी जिंटा) का पति है और जिसे भैयाजी 3D नाम से भी जाना जाता है। उनका दूसरा किरदार फनी सिंह का है, जो फिल्मों का हीरो है और हूबहू भैयाजी जैसा दिखता है।
यह भी पढ़ें : Sunny Deol को मिली एक और एक्शन फिल्म! जानिए स्टार कास्ट, रिलीज डेट समेत सब कुछ
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा था 'भैयाजी सुपरहिट' का हाल
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'भैयाजी सुपरहिट' का निर्माण लगभग 26 करोड़ रुपए में हुआ था और इसने भारत में सिर्फ 4, 48,25,000 रुपए की कमाई की थी। फिल्म लागत की सिर्फ 17.24 फीसदी रकम ही रिकवर कर पाई थी। यानी मेकर्स को 82 फीसदी से ज्यादा राशि का नुकसान उठाना पड़ा था।
कई एक्टर्स को फिल्म में किया गया था रिप्लेस
IMDB ट्रिविया के मुताबिक़, फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती को कास्ट किया गया था। लेकिन बाद में फिल्म छोड़ी और रंजीत ने उन्हें रिप्लेस किया। इसी तरह फिल्म साइन कर चुके तुषार कपूर को बाद में श्रेयस तलपड़े से रिप्लेस किया गया। इवलिन शर्मा ने फिल्म साइन करने के बाद छोड़ दी थी। सुभाष घई को प्रोडक्शन के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया था।