सनी देओल के बेटे करण देओल ने 2019 में बॉलीवुड में कदम रखा। उनके करियर की तीसरी फिल्म 'अपने 2' अभी आने वाली है। इससे पहले वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करण और दृशा आचार्य की शादी की तारीख सामने आ गई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) शादी करने जा रहे हैं। अब उनकी और दृशा आचार्य की शादी की तारीख सामने आ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण देओल और दृशा आचार्य 18 जून को शादी के बंधन में बंधेंगे। खास बात यह है कि उनकी शादी की रस्में इससे भी 8 दिन पहले यानी 10 जून से शुरू हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि उनकी शादी की रस्में उनके दादा धर्मेन्द्र के घर से होंगी। यह भी कहा जा रहा है कि करण और दिशा की शादी के मुख्य फंक्शन तीन दिन तक चलेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करण देओल की शादी में कौन होगा शामिल

एक रिपोर्ट में देओल परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा है, "करण और दृशा की वेडिंग सेरेमनी 18 जून को होगी। सेरेमनी में दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स और चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। कपल खुद भी ऐसा ही चाहता है। दोनों परिवारों के लिए यह एक हफ्ते तक चलने वाला इवेंट होगा। फिलहाल अपने काम में व्यस्त सनी देओल इस शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं और यह इंश्योर करने में लगे हुए हैं कि कपल के लिए हर चीज परफेक्ट रहे।"

15-17 जून के बीच करण की संगीत और हल्दी

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से आगे लिखा है, "संगीत सेरेमनी और हल्दी की रस्म 15-17 जून के बीच होगी। 18 जून को करण और दृशा 7 फेरे लेंगे। देओल परिवार ने रिसेप्शन भी प्लान किया है, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े उनके करीबी लोग शामिल होंगे।

फ़रवरी में हुई करण और दृशा की सगाई

करण देओल ने इसी साल फ़रवरी में अपने दादा-दादी धर्मेन्द्र और प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह पर दृशा आचार्य से सगाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दृशा आचार्य जाने-मानें फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोती हैं। वे लगभग 6 साल से करण देओल को डेट कर रही हैं। बताया जाता है कि दृशा फिल्म इंडस्ट्री से दूर ट्रेवल इंडस्ट्री में काम करती हैं। बात करण की करें तो उन्होंने 2019 में पापा सनी देओल के निर्देशन में बनी फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड डेब्यू किया, जो फ्लॉप रही थी। उनकी आने वाली फिल्म 'अपने 2' है, जिसमें वे अपने दादा धर्मेन्द्र, पापा सनी और चाचा बॉबी देओल के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।

और पढ़ें…

'अनिता भाभी' ने प्रेग्नेंसी में कराया बोल्ड फोटोशूट, देखकर भड़के लोग

5 घंटे बाद ही काजोल का सोशल मीडिया पर कम बैक, सामने आई ब्रेक की असली वजह

एक्ट्रेस श्रुति हरिहरन बोलीं- सेट पर सेक्सुअल हैरेसमेंट हुआ, 5 साल बाद कोर्ट ने कहा- सबूत दो