Varun Dhawan और Janhvi Kapoor की 'तुलसी कुमारी' की रिलीज़ डेट फिर टल गई है, अब 2 अक्टूबर को होगी रिलीज़। लेकिन इस दिन कांतारा 2 भी आ रही है, इस क्लेश से फैंस को चिंता हो रही है। 

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari New Release Date : वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की एक बार फिर रिलीज डेट आगे बढाई गई है। फिल्म मेकर ने ऐलान किया है कि उनकी फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को रिलीज़ होगी। हालांकि इस डेट के लिए अब फैंस ने आगाह किया है।

कांतारा से टकराव से बचने की सलाह

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की इससे पहले दो बार रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है। वहीं अब इसे गांधी जयंती पर रिलीज करने करने की योजना है। लेकिन इसी दिन, ऋषभ शेट्टी स्टारर कंतारा चैप्टर 2 भी रिलीज़ होने वाली है। यही वजह है कि नेटिज़न्स चाहते कि SSKTK का कंतारा 2 से क्लेश ना हो, इस मूवी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। भले ही ये साउथ की मूवी है लेकिन पूरे भारत की दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। यदि उन्हें दोनों मूवी से किसी एक को देखना चूज करना पड़ा तो वे कांतारा को चुन सकते हैं। ऐसी आशंका लोगों ने जताई है।


सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी मूवी की नई रिलीज डेट का सोशळ मीडिया पर किया गया शेयर- 

View post on Instagram

फैंस ने दी क्लेश से बचने की सलाह

कांतारा फ्रेंचाइजी की अगली मूवी, 2 अक्टूबर, 2025 को थिएटर पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मूल कन्नड़ लैंग्वेज में बनने वाली फिल्म को हिंदी समेत कई भाषाओं में डब करके रिलीज़ किया जाएगा। दुनिया भर के दर्शक इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, इसकी पहली इंस्टालमेंट ब्लॉकबस्टर बनी थी। इस बीच, सोमवार को वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीज़ की तारीख 2 अक्टूबर तय की है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कांतारा 2 से टकराने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं फैंस ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा कि ऋषभ शेट्टी के सामने नहीं टिक पाओगे..अभी मौका है..बदल लो तारीख।