- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कितनी दौलत के मालिक हैं सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के 6 स्टार्स, सबसे अमीर कौन?
कितनी दौलत के मालिक हैं सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के 6 स्टार्स, सबसे अमीर कौन?
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डायरेक्टर शशांक खेतान की ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में। मूवी रिलीज से पहले आपको इसकी स्टारकास्ट की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।

वरुण धवन की संपत्ति
फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में लीड रोल प्ले कर रहे वरुण धवन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 205 करोड़ संपत्ति है। बता दें कि वरुण ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था।
कितनी है जाह्नवी कपूर की सपंत्ति
जाह्नवी कपूर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में लीड एक्ट्रेस हैं। बात उनकी संपत्ति की करें तो वे 82 करोड़ की मालकिन हैं। बता दें कि जाह्ववी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था।
सान्या मल्होत्रा की संपत्ति
फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में सान्या मल्होत्रा सेकंड लीड एक्ट्रेस हैं। खबरों की मानें तो उनके पास 40 करोड़ की संपत्ति है। उन्होंने आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में कदम रखा था।
ये भी पढ़ें... 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की एडवांस बुकिंग से बिके इतने टिकट, जानें अब तक कितनी हुई कमाई?
रोहित श्रॉफ की संपत्ति
रोहित श्रॉफ फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में सेकंड लीड हीरो है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 25 करोड़ की संपत्ति है। उन्होंने कॉमेडी ड्रामा फिल्म डियर जिंदगी से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।
कितनी है मनीष पॉल की संपत्ति
अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस मनीष पॉल भी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का हिस्सा हैं। खबरों की मानें तो उनके पास 49 करोड़ की संपत्ति है। मनीष टीवी रियलिटी शोज होस्ट करते हैं, साथ ही फिल्मों में भी नजर आते रहते हैं।
अक्षय ओबेरॉय की संपत्ति
फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे। बता दें कि वे 48 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने कॉमेडी ड्रामा फिल्म अमेरिकन चाय से डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें... Sunny Sanskari ki Tulsi Kumari: वरुण धवन ने क्यों काटी जान्हवी कपूर की ये बात, हो गए ट्रोल
फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के बारे में
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे शशांक खेतान ने लिखा और निर्देशित किया है। धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय, अभिनव शर्मा, रिया विज मल्लिका छाबड़ा लीड रोल में हैं। फिल्म का 80 करोड़ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।