- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में वरुण-जान्हवी को मिली कितनी फीस? जानें बाकी 4 स्टार्स को क्या मिला?
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari में वरुण-जान्हवी को मिली कितनी फीस? जानें बाकी 4 स्टार्स को क्या मिला?
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं उनके साथ-साथ बाकी स्टार्स को इस फिल्म में काम करने के लिए कितनी फीस मिली है।

वरुण धवन
वरुण धवन फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें 15 करोड़ रुपए फीस मिली है।
जान्हवी कपूर
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जान्हवी कपूर लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर को फिल्म में काम करने के लिए 5 करोड़ रुपए मिले हैं।
सान्या मल्होत्रा
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में सान्या मल्होत्रा अहम रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए की फीस दी गई है।
रोहित सराफ
इस लिस्ट में रोहित सराफ का नाम भी शामिल है। उन्हें फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में काम करने के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए की मोटी रकम दी गई है।
अक्षय ओबेरॉय
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमार' में अक्षय ओबेरॉय भी दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें 70 लाख रुपए मिल रहे हैं।
मनीष पॉल
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में मनीष पॉल अहम रोल में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए करीब 70 लाख रुपए फीस मिली है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

