- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: होली पार्टी में ऐसी नाची उर्वशी रौतेला कि टूट गई चप्पल, एक बोला- डांस करके ऋषभ पंत को चिढ़ा रही
PHOTOS: होली पार्टी में ऐसी नाची उर्वशी रौतेला कि टूट गई चप्पल, एक बोला- डांस करके ऋषभ पंत को चिढ़ा रही
Urvashi Rautela Holi Party: फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। उर्वशी ने होली पार्टी में जमकर मस्ती की। यहां तक कि होली पर डांस करते-करते उनकी चप्पल तक टूट गई।

होली के मौके पर उर्वशी ने व्हाइट कुर्ती के साथ ही सिल्वर ज्वैलरी पहनी। हालांकि, रंग-गुलाल के चलते उनकी सफेद कुर्ती रंगीन हो गई। डांस करते वक्त उर्वशी ने गॉगल भी पहन रखा था।
उर्वशी का डांस देखकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- ये डांस करके ऋषभ पंत को चिढ़ा रही है, क्योंकि फिलहाल वो चल नहीं सकता।
होली पर उर्वशी रौतेला के चेहरे पर इतना रंग लगा हुआ था कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल था। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- होली खेलने के बाद मिस यूनिवर्स को पहचान पाना मुश्किल है, तो सोच लो कि आप खुद को खूबसूरत कैसे कह सकते हो?
वहीं एक और शख्स ने कहा- उर्वशी है कहां, वो तो दिखाओ। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- लगता है इन्हें भांग कुछ ज्यादा ही हो गई।
होली पार्टी में डांस करते-करते उर्वशी की चप्पल टूट गई। उन्होंने अपनी टूटी हुई चप्पल की फोटो भी शेयर की है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि उर्वशी की चप्पल की दोनों पट्टियां और सोल भी टूट चुका है।
बता दें कि उर्वशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मां मीरा रौतेला के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान मां-बेटी पिचकारी से होली खेलती दिख रही हैं।
उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर होली के कई वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में वो ‘आंख मारे’ गाने पर झूमती नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में वो ढोल पर बैठकर डांस करती दिख रही हैं।
ये भी देखें :
Holi 2023: ढोल पर बैठ शर्लिन चोपड़ा ने किया डांस, होली खेलने के बाद ऐसी हो गई हिना खान की हालत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।