- Home
- Entertainment
- Bollywood
- वरुण धवन की 5 फिल्मों ने ओपनिंग डे पर की तगड़ी कमाई, जानें किस No. पर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी?
वरुण धवन की 5 फिल्मों ने ओपनिंग डे पर की तगड़ी कमाई, जानें किस No. पर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी?
वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह फिल्म वरुण की टॉप ओपनर फिल्मों में किस जगह पर है।

दिलवाले
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
कलंक
साल 2019 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में वरुण धवन और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 21.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
जुड़वा 2
एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'जुड़वा 2' साल 2017 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। इसने रिलीज के पहले दिन 16.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
एबीसीडी 2
'एबीसीडी 2' एक डांस-बेस्ड बॉलीवुड फिल्म है, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। यह 2013 की हिट फिल्म 'एबीसीडी' का सीक्वल है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 14.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' एक बॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था। इसने रिलज के पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
सनी संस्कारी की तुलसी
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 9.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

