मीरा राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी को पोज देने के लिए इसलिए नहीं रुकती हैं, क्योंकि उन्हें अपने बच्चों को सुबह स्कूल भेजना होता है। अब मीरा के इस अंदाज को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को हाल ही में मुंबई के एक इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान जैसे ही वो इवेंट से बाहर निकलती हैं, इतने में ही पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए घेर लेते हैं। इस दौरान मीरा ने कुछ ऐसा कहा, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीरा का वायरल वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पैपराजी अकाउंट से मीरा की एक वीडियो शेयर की गई है, जिसमें जब पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए कहते हैं, तो इसके जवाब में वो तुरंत कहती हैं, 'प्लीज मुझे जाने दो, मेरे बच्चों को सुबह स्कूल जाना है।' मीरा का यह जवाब सुनते ही पैपराजी भी तुरंत कहते हैं, 'ठीक है फिर कल बात करते हैं।' वहीं मीरा भी यह कहकर वहां से तुरंत निकल जाती हैं।

View post on Instagram

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

अब मीरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मीरा की बच्चों के लिए चिंता देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को भी उनपर खूब प्यार आ रहा है। जहां इस पोस्ट पर रिएक्ट करते एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने रेड हार्ट इमोजी बनाया। एक फैन ने लिखा, 'मीरा के इस बयान ने दिल को छू लिया।' वहीं कुछ लोग मीरा को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं, 'इस समय गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। मीरा झूठ बोल रही हैं।'

आपको बता दें मीरा एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने 2015 में शादी की थी। कपल के 2 बच्चे हैं, बेटी मीशा कपूर और बेटा जैन कपूर।

और पढ़ें..

श्रेयस तलपड़े ने शेयर किया 'गोलमाल 5' को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए क्या कह गए एक्टर

देखिए आयुष्मान खुराना के पिता के अंतिम संस्कार की भावुक कर देने वाली तस्वीरें