- Home
- Entertainment
- Bollywood
- कितनी है Virat Kohli और अनुष्का शर्मा की कमाई, Net Worth में जमीन-आसमान का अंतर?
कितनी है Virat Kohli और अनुष्का शर्मा की कमाई, Net Worth में जमीन-आसमान का अंतर?
Happy Birthday Virat Kohli: स्टार बैट्समैन विराट कोहली 37 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 5 Nov 1988 को दिल्ली में हुआ था। टी- 20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद हाल ही में वे ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे टीम का हिस्सा थे।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लंबी रिलेशनशिप के बाद साल 2017 में शादी की थी। इसके बाद उनकी बेटी वामिका और बेटे अकाय ने जन्म लिया। फैमिली बढ़ने के साथ विराट कोहली जहां टी-20 और टेस्ट संन्यास ले चुके हैं, वहीं अनुष्का शर्मा भी चुनिंदा फिल्मों में नज़र आ रही हैं।
यहां हम विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कंबाइन नेट वर्थ शेयर कर रहे हैं। दोनों की इनकम और संपत्ति में जमीन-आसमान का अंतर आप देख पाएंगे।
अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ “रब ने बना दी जोड़ी” मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बैंड बाजा बारात, लेडीज़ vs रिकी बहल, सुल्तान, बदमाश कंपनी, पटियाला हाउस, जब तक है जान, ,सुई धागा: मेड इन इंडिया, दिल धड़कने दो, मटरू की बिजली का मंडोला बिजली मंडोला, पीके,बॉम्बे वेलवेट, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में काम किया है।
बॉलीवुड में 17 साल पूरे कर चुकी अनुष्का शर्मा अब अरबों की मालिक है। दैनिक भास्कर समेत कई मीडिया रिपोर्ट ने अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ 250 से 260 करोड़ के करीब बताई है।
विराट कोहली लंबे समय तक टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं। भारतीय टीम में उन्हें ए ग्रेड दिया गया है। जनसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट हर साल करीब 7 से 10 करोड़ की कमाई करते है। वहीं उन्हें मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज की राशि और भी मैच फीस के साथ कई अवार्ड राशि भी मिलती है।
विराट कोहली कमर्शियल एड के लिए 5 से 10 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करते हैं। जनसत्ता ने साल 2024 में उनकी नेट वर्थ करीब 1053 करोड़ रुपये बताई थी।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का लंदन में रेस्टारेंट हैं। कपल ने यहां लग्जरी बंगला बनाया हुआ है, ये दोनों बच्चों के साथ अक्सर इंग्लैंड में समय बिताते हैं।
विराट और अनुष्क के पास गुरुग्राम में 70 से 80 करोड़ का ल्गजरी विला, मुंबई के वर्ली में 35 करोड का अपार्टमेंट, अलीगढ़ में करोड़ों की कोठी के साथ कई लग्जरी कारें हैं। दोनों की कंबाइन नेट वर्थ तकरीबन 1300 करोड़ रुपये है।
नोट- तमाम आकड़े अलग- अलग सोर्स द्वारा दी गई जानकारी से जुटाए गए हैं, इनका इस्तेमाल करने से पहले ऑफीशियल साइट मिलान जरुर करें ।