- Home
- Entertainment
- Bollywood
- मां बनने के बाद पिछले 2 साल में अनुष्का शर्मा ने दीं बड़ी कुर्बानियां, पति विराट ने तारीफ़ में पढ़े कसीदे
मां बनने के बाद पिछले 2 साल में अनुष्का शर्मा ने दीं बड़ी कुर्बानियां, पति विराट ने तारीफ़ में पढ़े कसीदे
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को मां बने 2 साल हो चुके हैं। उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली की मानें तो एक मां के रूप में अनुष्का ने इन दो सालों में बड़ी-बड़ी कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में अनुष्का की जमकर तारीफ की।

विराट कोहली ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि अनुष्का ने जिस तरह से अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाया है, उसे देखकर उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ जो भी दिक्कतें थीं, वे कुछ भी नहीं थीं।
बकौल कोहली, "जिस तरह से पिछले दो सालों में चीजें घटित हुईं, हमारी बेटी हुई और एक मां के रूप में उसने (अनुष्का) ने जो कुर्बानियां दी हैं, वे बड़ी हैं। उसे देखकर अहसास हुआ कि मेरे साथ जो भी समस्याएं थीं, वे कुछ भी नहीं थीं।"
विराट अपने RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) पॉडकास्ट में आगे कहते हैं, "जहां तक उम्मीदों का सवाल है तो जब तक आपका परिवार आपसे प्यार करता है, तब आप आप ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते, क्योंकि यह बुनियादी जरूरत है।"
विराट ने इस दौरान यह भी बताया कि अनुष्का उन्हें आखिर कैसे इंस्पायर करती हैं। वे कहते हैं, "जब आप इंस्पिरेशन की तलाश करते हैं तो यह आपके घर से ही शुरू होती है। जाहिर है कि अनुष्का मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा रही है।"
विराट ने आगे कहा, "जब आप किसी इंसान से प्यार करते हैं तो आप अपने आपमें भी बदलाव करने लगते हैं। जिंदगी को लेकर उसका नजरिया अलग था और इसने मुझे बेहतर बनने और चीजों को स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया।"
अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली से शादी की थी। दोनों की शादी की रस्में इटली के लैक कोमो में हुई थी, जिसमें दोनों फैमिली मेंबर्स के अलावा चुनिंदा दोस्त शामिल हुए थे।
शादी के 3 साल बाद 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने और विराट कोहली ने वामिका रखा है।
और पढ़ें..
मार्च में OTT प्लेटफॉर्म पर आएंगी ये 8 वेब सीरीज और फ़िल्में, लगेगा रोमांस से थ्रिलर तक का तड़का
साली संग मस्ती करते जीजा की हुई बल्ले-बल्ले, रिलीज होते ही वायरल हो गया यह होली सॉन्ग
कौन है 26 साल की यह पॉपुलर लावणी डांसर, जिसका प्राइवेट MMS हुआ इंटरनेट पर LEAK
स्वरा भास्कर ने शेयर की अपनी फ़िल्मी सुहागरात की तस्वीर, बताया आखिर किसने सजाई थी उनकी सेज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।