- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Mastiii 4 Day 1 Collection: एडल्ट कॉमेडी फिल्म की लगी लॉटरी, कमा डाले इतने करोड़
Mastiii 4 Day 1 Collection: एडल्ट कॉमेडी फिल्म की लगी लॉटरी, कमा डाले इतने करोड़
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 का पहले दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। डायरेक्टर मिलाप जावेरी की फिल्म को रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स मिले और इसे घटिया कहा कहा गया, फिर भी मूवी ने तगड़ी कमाई की।

फिल्म मस्ती 4 के बारे में
शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई, उन्हीं में से एक है मस्ती 4। डायरेक्टर मिलाप जावेरी की इस फिल्म को सोशल मीडिया पर खूब क्रिटिसाइज किया गया। दर्शकों ने इसे घटिया और बेकार मूवी कहा।
फिल्म मस्ती 4 का कलेक्शन
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 का पहले दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.18 करोड़ का कलेक्शन किया। ये आंकड़ा रात 9.30 बजे तक है। इसमें इजाफा भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें... Mastiii 4 के कलाकारों को मिली कितनी फीस, 3 को तो मेकर्स ने लाखों में निपटाया
मस्ती 4 का बॉक्स ऑफिस पर कमाल
मस्ती 4 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया। मस्ती 4 के साथ रिलीज हुई सभी हॉलीवुड फिल्मों को शुरुआती कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है। विकेड फॉर गुड और सीसू रोड टू रिवेंज अभी तक 15-20 लाख का कलेक्शन भी नहीं कर पाई हैं।
मस्ती 4 ने फिल्म 120 बहादुर को भी छोड़ा पीछे
मस्ती 4 के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर भी रिलीज हुई थी। हालांकि, ये मूवी भी दम दिखाती नजर नहीं आ रही हैं। फरहान की फिल्म ने पहले दिन 1.46 करोड़ तक कमाए है। इसमें बढ़ोत्तरी भी हो सकती है।
मस्ती फ्रेंचाइजी का बॉक्स ऑफिस पर हाल
मस्ती फ्रेंचाइजी की अभी तक 4 फिल्में बनी है। चौथी फिल्म 21 नवंबर को रिलीज हुई। मस्ती ने पहले दिन 1.80 करोड़ कमाए थे। ग्रैंड मस्ती ने 12.50 करोड़ और ग्रेट ग्रैंड मस्ती ने 2.65 करोड़ कमाए थे।
फिल्म मस्ती 4 की स्टारकास्ट
फिल्म मस्ती 4 में आफताब शिवदासानी, विवेक ओबेरॉय रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, एलनाज नौरोजी, रूही सिंह, नतालिया जानोसजेक और श्रेया शर्मा लीड रोल में हैं।
ये भी पढ़ें... हिट या फ्लॉप? जानें ओपनिंग डे पर '120 बहादुर' ने की कितनी कमाई