58 साल के सलमान खान लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। अप्रैल में उनके घर के बाहर दो बाइक सवारों ने गोलियां चलाई थीं, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान पर हमले की एक अन्य साजिश रची थी, जिसका खुलासा अब हुआ है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की पूरी प्लानिंग कर ली थी और इसके लिए उसने पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार लिए थे। बिश्नोई मुंबई ने करीब पनवेल में सलमान खान की कार पर हमला करने की साजिश रच रहा था। यह चौंकाने वाला खुलासा नवी मुंबई पुलिस ने हाल ही में किया है। नवी मुंबई पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है और साजिश से जुड़े चार लोगों को अरेस्ट भी किया है। यह घटना 14 अप्रैल की बताई जा रही है , जब सलमान खान के बांद्रा, मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइक सवारों ने गोलीबारी की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सलमान खान पर हमला करने पाकिस्तान से बुलाए गए हथियार?

रिपोर्ट्स में पुलिस सूत्रों के हवाले से लिखा है कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने कनाडा में रह रहे अपने कजिन अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तानी हथियार डीलर से AK-47, एम-16 और अन्य हाई कैलिबर हथियार हासिल किए थे। उनकी साजिश घात लगाकर सलमान खान की कार या फिर उनके फार्महाउस पर हमले की थी।

पुलिस अब तक 6 लोगों को अरेस्ट कर चुकी, एक की मौत हुई

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इनमें विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से पकड़ा गया, जबकि अनुज थापन और एक अन्य शख्स की गिरफ्तार 26 अप्रैल 2024 को पंजाब से की गई। अब तक इस मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से अनुज थापन की जेल में मौत हो गई है। थापन की मौत संदेह के घेरे में है। बॉम्बे हाई कोर्ट इस मामले में पेश की गई आधी-अधूरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर निराशा जता चुका है। हाई कोर्ट के मुताबि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से कई जरूरी विवरण गायब हैं। जैसे कि थापन की गर्दन पर पाए गए लिग्चर मार्क के डायग्राम और अन्य चोटों के बारे में इसमें नहीं बताया गया है। पुलिस ने इस मामले को ख़ुदकुशी बताया है, जबकि थापन की मां रीता देवी ने पुलिस कस्टडी में हमला और प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए इसकी CBI जांच की मांग की है।

और पढ़ें…

जानिए क्या है अर्जुन कपूर के ब्रेकअप का सच? मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी!

राजकुमार राव की 10 सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्मे, इस नंबर पर Mr & Mrs Mahi