- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: 8 मौके जब हूबहू श्रीदेवी की तरह लगीं जाह्नवी कपूर, एक तस्वीर में तो मां की परछाई लग रही बेटी
PHOTOS: 8 मौके जब हूबहू श्रीदेवी की तरह लगीं जाह्नवी कपूर, एक तस्वीर में तो मां की परछाई लग रही बेटी
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर 26 साल की हो गई हैं। 6 मार्च, 1997 को पैदा हुईं जाह्नवी ने 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। लुक और स्टाइल दोनों में ही जाह्नवी कपूर अपनी मां की परछाईं लगती हैं। कई मौकों पर वो हूबहू मां की तरह लगी हैं।

'चांदनी' फिल्म के एक गाने ‘मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं’ में श्रीदेवी का ये लुक काफी पसंद किया गया था। कुछ इसी तरह के लुक में जब उनकी बेटी जाह्नवी कपूर नजर आईं, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया था।
जाह्नवी जब 'धड़क' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तो उस दौरान उनकी एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। इस फोटो में वो हूबहू अपनी मां श्रीदेवी की तरह लग रही थीं।
साड़ी में तो जाह्नवी हूबहू मम्मी श्रीदेवी की परछाईं लगती हैं। श्रीदेवी ने फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के गाने काटे नहीं कटते ये दिन ये रात में नीली साड़ी पहनी थी। वहीं जब जाह्नवी ने ब्लू साड़ी पहनी तो दोनों का लुक गजब लग रहा था।
बता दें कि जाह्नवी कपूर मां श्रीदेवी के साथ क्लोज बॉन्डिंग शेयर करती थीं। श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जाह्नवी जब 6 साल की थी तो उसने मेरी फिल्म 'सदमा'देखी थी। इसके बाद उसने मुझसे 3 दिन तक बात नहीं थी।
इतना ही नहीं जाह्नवी ने तब श्रीदेवी को बुरी मां तक कह दिया था। फिल्म देखने के बाद जाह्नवी ने मम्मी से कहा था कि आपने उनके (कमल हासन) के साथ ठीक नहीं किया। बाद में श्रीदेवी ने बेटी को समझाया कि उन्होंने फिल्म में एक ऐसी महिला का रोल किया, जिसका दिमाग बच्चों के जैसा था।
वहीं जाह्नवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मम्मी घर में एआर रहमान के पुराने गाने सुनती थीं। जब पापा कुछ पढ़ रहे होते थे तो मां जाकर देखती थी कि उन्होंने टाइम पर खाना खाया है या नहीं। वो पापा के वजन को लेकर भी टेंशन में रहती थीं।
बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी मिस्टर एंड मिसेस माही की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। ये फिल्म क्रिकेट पर बेस्ड है।
इसके अलावा जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
ये भी देखें :
PHOTOS: मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी लगाए दिखी MMS कांड वाली एक्ट्रेस, यूजर्स ने दिलाई वायरल वीडियो की याद
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।