Zee Cine Awards 2025: ज़ी सिने अवॉर्ड्स में 'भूल भुलैया 2' और 'स्त्री 2' ने बाज़ी मारी। कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर ने क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

Zee Cine Awards 2025 Winners List: बॉलीवुड के प्रतिष्ठित जी सिने अवॉर्ड्स की घोषणा शनिवार (17 मई) रात मुंबई में की गई। इसके लिए हमेशा की तरह एक भव्य इवेंट होस्ट किया गया, जिसमें बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के लगभग सभी छोटे-बड़े सितारे मौजूद रहे। विक्रांत मैसी और अपारशक्ति खुराना ने इस बार अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करने का जिम्मा उठाया। वहीं परफॉर्मेंस देने वालों में कार्तिक आर्यन से लेकर अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। खैर बात करें अवॉर्ड्स की तो इसमें भूल भुलैया 3 स्त्री 2 से लेकर लापता लेडीज तक का जलवा रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जी सिने अवॉर्ड्स के विजेताओं की पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म : स्त्री 2

बेस्ट एक्टर : कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)

बेस्ट एक्ट्रेस : श्रद्धा कपूर (स्त्री 2)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : रवि किशन (लापता लेडीज)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : माधुरी दीक्षित (भूल भुलैया 3)

बेस्ट डायलॉग्स : आर्टिकल 370

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह (सजनी- लापता लेडीज)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) : मधुबंती बागची (आज की रात- स्त्री 2)

व्यूअर्स चॉइस बेस्ट सॉन्ग : आज की रात (स्त्री 2)

व्यूअर्स चॉइस बेस्ट फिल्म : स्त्री 2

व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस : श्रद्धा कपूर (स्त्री 2)

व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्टर: कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 3)

व्यूअर्स चॉइस बेस्ट डायरेक्टर : अमर कौशिक (स्त्री 2) और किरण राव (लापता लेडीज)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर : कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस)

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस : नितांशी गोयल और प्रतिभा रंता (लापता लेडीज)

बेस्ट डेब्यू एक्टर : लक्ष्य लालवानी (किल) और अभय वर्मा (मुंज्या)

बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल : जयदीप अहलावत (महाराज)

बेस्ट एक्ट्रेस इन कॉमिक रोल : करती सेनन(तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया)

बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल : अपारशक्ति खुराना और अभिजीत बनर्जी (स्त्री 2)

बेस्ट स्क्रीनप्ले : स्नेहा देसाई (लापता लेडीज)

बेस्ट स्टोरी : अनिल शर्मा, अमजद अली और सुनील सिरवैया (वनवास)

बेस्ट म्यूजिक : सचिन-जिगर (स्त्री 2)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी : लापता लेडीज

बेस्ट VFX: मुंज्या

एक्सपर्ट कॉस्टयूम डिजाइन : दर्शन झालन (लापता लेडीज)

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन : अमर सिंह चमकीला

बेस्ट लिरिक्स : इरशाद कामिल (मेनू विदा करो- अमर सिंह चमकीला)

बेस्ट एडिटिंग : आरती बजाज (अमर सिंह चमकीला)

एक्सपर्ट बैकग्राउंड स्कोर : संदीप शिरोडकर (भूल भुलैया 3)

बेस्ट साउंड डिजाइन : किंग्शुक मोरन (स्त्री 2)

जी5 आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस बाय यंग टैलेंट : शरवरी वाघ

जी5 बेस्ट एक्टर : विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)