- Home
- Entertainment
- Border 2 : कौन हैं वो 4 रियल लाइफ हीरो, 'बॉर्डर 2' में जिनके रोल कर रहे सनी देओल और बाकी स्टार?
Border 2 : कौन हैं वो 4 रियल लाइफ हीरो, 'बॉर्डर 2' में जिनके रोल कर रहे सनी देओल और बाकी स्टार?
हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। दर्शक फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनुराग सिंह ने इस फिल्म का निर्देशन किया है और इसमें जो किरदार नज़र आने वाले हैं, वे भारतीय सेना के असली हीरोज से प्रेरित हैं।

सत्यघटित घटना पर आधारित है 'बॉर्डर 2'
23 जनवरी को रिलीज हो रही 'बॉर्डर 2' सत्यघटित घटना पर आधारित फिल्म है। यह 1997 में आई ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जिसका डायरेक्शन जे.पी. दत्ता ने किया है। पहले पार्ट की तरह दूसरा पार्ट भी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी दिखाती है। पहले पार्ट की तरह इसमें भी जो किरदार हैं, वो रियल लाइफ से लिए गए हैं। जानिए वो चार रियल हीरो कौन हैं, जिनकी बहादुरी की कहानी 'बॉर्डर 2' में दिखाई जा रही है...
'बॉर्डर 2' में सनी देओल ने किसका रोल किया है?
'बॉर्डर 2' में सनी देओल के किरदार का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल फ़तेह सिंह कलेर है। उनकी भूमिका महावीर चक्र से सम्मानित जनरल मेजर जनरल हरदेव सिंह कलेर से प्रेरित है, जिन्हें 1965 के हाजी पीर का हीरो कहा जाता है और जिन्होंने 1971 में ढाका को आजाद कराने में अहम् भूमिका निभाई थी। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने 10 दिन के अंदर पहले सीनियर पाकिस्तानी युद्धबंदी ब्रिगेडियर कादिर का सरेंडर कराया था। वे सरेंडर के बाद जनरल नियाज़ी के ऑफिस में घुसने वाले पहले भारतीय अधिकारियों में से एक थे।
यह भी पढ़ें : Border 2 से 23 जनवरी को भिड़ेंगी ये 18 फ़िल्में, इनमें 2 ब्लॉकबस्टर फिर से हो रहीं रिलीज!
वरुण धवन 'बॉर्डर 2' में किसकी भूमिका में?
वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' में मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाई है। उनकी भूमिका असल में कर्नल होशियार सिंह दहिया से प्रेरित है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में ऐसी बहादुरी दिखाई कि उन्हें सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। कर्नल दहिया हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाना गांव में जाट परिवार में पैदा हुए थे। 6 दिसंबर 1998 को 62 साल की उम्र में जयपुर में उनका निधन हुआ था।
3.'बॉर्डर 2' में किसकी भूमिका में है दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ ने 'बॉर्डर 2' में फ़्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का रोल निभाया है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो थे। लुधियाना, पंजाब में जट सिख फैमिली में पैदा हुए निर्मल जीत सिंह सेखों 1971 में उस वक्त 26 साल के थे, जब दुश्मन के दांत खट्टे करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। मरणोपरांत उन्हें सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें : Border 2 Behind The Scenes: 'बॉर्डर 2' के सेट पर ऐसा होता था सनी देओल का अंदाज़, देखें 15 PHOTO
4. अहान शेट्टी किसका रोल 'बॉर्डर 2' में कर रहे?
'बॉर्डर 2' में अहान शेट्टी लेफ्टिनेंट कमांडर एम.एस. रावत के रोल में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी भूमिका महावीर चक्र से सम्मानित कमांडर जोसेफ पीउस अल्फ्रेड नोरोन्हा से प्रेरित है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान INS पनवेल का सफल नेतृत्व कर मोंगला और खुलना में दुश्मन के ठिकानों को तबाह किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।