मशहूर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में नशे में गाड़ी चलाने के शक में गिरफ्तार कर लिया गया. सिंगर पर केस दर्ज करने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया और 4 मई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है.

कैलिफोर्निया: मशहूर पॉप आइकॉन ब्रिटनी स्पीयर्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कैलिफोर्निया के वेंचुरा काउंटी में नशे में गाड़ी चलाने (DUI) के शक में गिरफ्तार किया गया है। रातअधिकारियों ने बताया कि सिंगर को 4 मार्च, बुधवार को स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 9:28 बजे हिरासत में लिया गया। इसके बाद सुबह तक उन पर मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें सुबह 6:07 बजे रिहा कर दिया गया। इस मामले में उन्हें 4 मई को कोर्ट में पेश होने का निर्देश भी दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रिटनी की निजी जिंदगी एक बार फिर दुनिया भर में चर्चा में आ गई है, खासकर 2021 के बाद। 2021 में एक जज ने उनकी 13 साल से चली आ रही कंज़र्वेटरशिप (Conservatorship) खत्म कर दी थी। इस कानूनी संरक्षण के तहत उनके निजी और वित्तीय मामलों पर दूसरों का नियंत्रण था। बाद में उनके पिता जैमी स्पीयर्स उनके वित्तीय मामले संभाल रहे थे। कंज़र्वेटरशिप खत्म होने के बाद ब्रिटनी की जिंदगी में कई बड़े बदलाव हुए।

उन्होंने एक्टर और फिटनेस ट्रेनर सैम असगरी से शादी की, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने 'द वूमन इन मी' (The Woman in Me) नाम से अपनी बायोग्राफी भी जारी की। हाल ही में ऐसी भी खबरें आई थीं कि स्पीयर्स ने अपने म्यूजिक कैटलॉग और उससे जुड़े अधिकार 'प्राइमरी वेव' (Primary Wave) को बेच दिए हैं। उन्होंने 2019 में 'डॉमिनेशन' (Domination) नाम से एक लास वेगास रेजीडेंसी की योजना बनाई थी, जिसे बाद में टाल दिया गया था।