Cocktail 2 Runtime And CBFC Rating: क्या CBFC ने ’कॉकटेल 2' को A सर्टिफिकेट देकर बड़ा संकेत दे दिया? क्या कृति सेनन के 12 साल के करियर में पहली बार ऐसा हुआ है? क्या शाहिद कपूर लगातार दूसरी A-रेटेड फिल्म लेकर आ रहे हैं? क्या रश्मिका मंदाना फिर से 'एनिमल' जैसा कमाल दोहराएंगी? 19 जून की रिलीज से पहले हर सवाल चर्चा में है!
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' रिलीज से पहले ही जबरदस्त Buzz बटोर रही है। फिल्म 19 जून को थिएटर्स में दस्तक दे रही है और एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इसे लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गया है। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 'कॉकटेल 2' को 'A' सर्टिफिकेट दिया है। इसके साथ ही फिल्म का रनटाइम भी सामने आ गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह कृति सेनन के पूरे फिल्मी करियर की पहली एडल्ट-रेटेड फिल्म बन गई है।

CBFC ने 'कॉकटेल 2' को दिया A सर्टिफिकेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, 'कॉकटेल 2' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'A' सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। इसका मतलब है कि फिल्म केवल वयस्क यानी 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के दर्शकों के लिए है। फिल्म का रनटाइम करीब 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट बताया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि साल 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' का रनटाइम 146 मिनट था।इस हिसाब से देखें तो सीक्वल पहले पार्ट से करीब 4 मिनट लंबा होगा।
कृति सेनन के करियर की पहली A-रेटेड फिल्म
'कॉकटेल 2' कृति सेनन के 12 साल लंबे फिल्मी करियर की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसे 'A' सर्टिफिकेट मिला है। इससे पहले उनकी किसी भी हिंदी फिल्म को यह कैटेगरी नहीं मिली थी। ऐसे में यह फिल्म उनके करियर में एक अलग पड़ाव मानी जा रही है। बात शाहिद कपूर की करें तो यह उनके करियर की पांचवीं 'A' सर्टिफिकेट वाली फिल्म है। इससे पहले 'कमीने', 'उड़ता पंजाब', 'कबीर सिंह' और 'ओ'रोमियो' को भी एडल्ट रेटिंग मिली थी। खास बात यह है कि पहली बार शाहिद की लगातार दो फिल्मों को 'A' सर्टिफिकेट मिला है। रश्मिका मंदाना के लिए 'कॉकटेल 2' दूसरी हिंदी फिल्म है, जिसे 'A' सर्टिफिकेट मिला है। इससे पहले उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' को भी इसी कैटेगरी में रखा गया था।
पहले पार्ट ने बनाई थी मजबूत फैन फॉलोइंग
साल 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया था और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अब सीक्वल में नई स्टारकास्ट के साथ मेकर्स उसी सफलता को दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म को लेकर शाहिद कपूर ने हाल ही में कहा था, "काफी लंबे समय बाद मैं एक ऐसा किरदार निभा रहा हूं जो बेहद पसंद किए जाने वाला, गर्मजोशी से भरा और दिल को छू लेने वाला है।"
