- Home
- Entertainment
- 8 महीने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का नो-मेकअप लुक, ओवरसाइज्ड शर्ट-जींस में दिखीं स्टाइलिश
8 महीने की प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का नो-मेकअप लुक, ओवरसाइज्ड शर्ट-जींस में दिखीं स्टाइलिश
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार, 16 अगस्त को एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका कंफर्टेबल और स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक देखने को मिला। रणवीर सिंह ड्रॉप करने पहुंचे थे।

दीपिका ने एयरपोर्ट के लिए लाइट ब्लू स्ट्राइप्ड ओवरसाइज्ड शर्ट चुनी थी। इसके साथ उन्होंने लूज-फिटिंग ब्लू जींस पहनी थी। ढीले-ढाले आउटफिट में दीपिका काफी कंफर्टेबल नजर आ रही थीं। उनका यह लुक प्रेग्नेंसी के दौरान आराम के साथ स्टाइल को बैलेंस करता दिखा। उन्होंने अपने लुक को डार्क सनग्लासेज, टैन शोल्डर बैग और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पूरा किया। बालों को उन्होंने स्लीक बन में बांधा हुआ था। उनके मिनिमल लुक में ग्रीन नेल्स भी खास नजर आए

एयरपोर्ट पर दीपिका ने ग्लैमरस मेकअप की जगह काफी नेचुरल और नो-मेकअप लुक रखा। सनग्लासेज लगाए दीपिका कैमरों से बचते हुए सीधे एयरपोर्ट के अंदर जाती दिखाई दीं। उन्होंने पैपराजी के लिए रुककर पोज नहीं दिया और अपनी जर्नी के लिए एयरपोर्ट के अंदर चली गईं।
दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट छोड़ने के लिए रणवीर सिंह भी उनके साथ पहुंचे थे। रणवीर कार में ही बैठे रहे और दीपिका एयरपोर्ट के अंदर चली गईं। इस दौरान कैमरों ने दोनों की झलक कैद कर ली।
दीपिका और रणवीर ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दोनों ने 2024 में अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह का स्वागत किया था और अब परिवार में एक और सदस्य के आने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सितंबर में दीपिका अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह की कॉफी से ‘मिस यू’ मैसेज तक...20 साल बाद सूर्या-ज्योतिका ने खोला शादी का राज
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका के पास अल्लू अर्जुन के साथ 'राका' है, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी अदाकारा अपनी मूवी की शूटिंग कंप्लीट कर रही हैं।
और पढ़ें: दो दिन में ही 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का रिकॉर्ड किया धराशाई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।