Deepika Padukone 2nd Daughter Name: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह शनिवार को दूसरी बार बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। अब फैंस जानना चाहते हैं कि छोटी बेटी का नाम क्या होगा?

Deepika Padukone-Ranveer Singh Second Baby Name: बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर नन्हीं किलकारी गूंजी है। शनिवार, 19 सितंबर को दोनों दूसरी बार एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर बेहद सादगी के साथ न्यूबॉर्न के छोटे-छोटे पैरों के निशान (फुटप्रिंट्स) शेयर करते हुए लिखा, 'Welcome baby girl.' इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस तक ने उन्हें दूसरी बार पैरेंट बनने की शुभकामनाएं दीं। लेकिन इसके साथ ही उनके फैंस अब इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि दीपिका-रणवीर दूसरी बेटी का नाम क्या रखेंगे?

दीपिका-रणवीर की पहली बेटी के नाम से कनेक्शन

दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी पहली बेटी का स्वागत किया था और उसका नाम 'दुआ' (Dua) रखा। इस नाम का मतलब 'प्रार्थना' होता है। ये नाम छोटा, बोलने में बेहद आसान और रूहानी अहसास से भरा हुआ था। अब जब परिवार में दूसरी बेटी आई है, तो फैंस का मानना है कि इस बार भी कपल किसी हैवी नाम की बजाय कोई ऐसा ही मॉडर्न, छोटा (2 से 3 अक्षरों का) और गहरा मतलब रखने वाला नाम चुन सकता है। हालांकि, दूसरी बेटी के नाम को लेकर कपल ने अभी कोई संकेत नहीं दिया है। ऐसे में फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि इस बार दीपिका-रणवीर अपनी छोटी बेटी के लिए कौन सा नाम चुनते हैं।

दीपिका पादुकोण की दूसरी बेटी का नाम क्या होगा?

कई फैंस को लग रहा है कि अपनी दूसरी बेटी का नाम कपल 'D' और 'R' लेटर से रख सकते हैं। ऐसे में कुथ मॉडर्न नाम दीपिका-रणवीर के दिल को छू सकते हैं। फैंस की नजर दीपिका (D) और रणवीर (R) के इनिशियल्स को जोड़कर कई ट्रेंडी नामों पर है।

'D' से शुरू होने वाले नाम

दिया (Diya, Dhiya): इसका अर्थ होता है 'रोशनी' या 'उजाला'।

दिव्या (Divya): जिसका मतलब है 'दिव्य' या 'ईश्वरीय शक्ति'।

दृष्टि (Drishti): इसका अर्थ होता है 'नजर' या 'विजन'।

दिशिता (Dishita): इसका मतलब होता है 'सही दिशा दिखाने वाली'।

'R' से शुरू होने वाले मॉडर्न नाम

राया (Raya): ये आज का बेहद पॉपुलर नाम है, जिसका अर्थ 'खुशबू' या 'उम्मीद' होता है।

रिया (Riya): एक छोटा और प्यारा नाम, जिसका अर्थ है 'सुर' या 'गायक'।

रुही (Ruhi): इसका अर्थ होता है 'आत्मा' या 'दिल से जुड़ी हुई'।

रिदा (Rida): इसका मतलब होता है 'ईश्वर से संतुष्ट रहने वाली'।

दीपिका पादुकोण की दूसरी बेटी का नाम क्या मां लक्ष्मी से जुड़ा होगा नाम?

दिलचस्प बात ये भी है कि दीपवीर (दीपिका और रणवीर) की दूसरी बेटी का जन्म महालक्ष्मी व्रत के पहले दिन भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को हुआ है। 16 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व को मां लक्ष्मी के आशीर्वाद और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इस संयोग को देखते हुए कई फैंस को लग रहा है कि कपल अपनी नन्ही परी को देवी लक्ष्मी से जुड़ा कोई आधुनिक नाम भी दे सकता है, जैसे-

अन्विता (Anwita): मां लक्ष्मी का एक सुंदर नाम, जिसका अर्थ ज्ञान से भी है।

इशानी (Ishani): इसका संबंध ईश्वर की कृपा से है।

श्री (Shree): धन, समृद्धि और मां लक्ष्मी का सबसे पवित्र संबोधन।