Deepika Padukone second daughter: दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बन गई हैं। 19 सितंबर को एक्ट्रेस ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। एक दिन पहले रणवीर सिंह संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। इंस्टा पोस्ट के हिसाब से, 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है। इसके साथ ही दीपिका और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। खास बात यह है कि बेटी के जन्म से एक दिन पहले ही दीपिका और रणवीर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों ने बप्पा का आशीर्वाद लिया था। अब नन्ही बेटी के जन्म की खबर सामने आने के बाद फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। कपल की बड़ी बेटी दुआ भी अब बड़ी बहन बन गई हैं।
दीपिका-रणवीर के घर दोबारा आईं खुशियां
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोबार पेरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर बेटी ने जन्म लिया है। दीपिका ने फूट प्रिंट के जरिये ये खुशखबरी सोशल मीडिया में शेयर की। आपको बताते चले कि एक्ट्रेस ने अप्रैल 2026 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। हाल ही में दोनों ने बेटी दुआ के साथ मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम में शेयर की थीं। आपको बताते चले कि दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। सितंबर 2026 में दुआ दो साल की हो चुकी हैं। ऐसे में दूसरी बार मां बनने के साथ दीपिका की बेटी दुआ बड़ी बहन बन चुकी है।
और पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान ने कराई कॉस्मेटिक सर्जरी? फेस फिलर्स और लिप जॉब पर छिड़ी बहस
कल ही सिद्धिविनायक की फोटो हुई थीं वायरल
दूसरे बच्चे के स्वागत से पहले दीपिका और रणवीर ने एक बार फिर सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। दोनों 18 सितंबर को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बेटी दुआ के जन्म से पहले भी कपल ने मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया था। फिलहाल सोशल मीडिया पर कपल को फैंस बधाई दे रहे हैं।
और पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ ने खींचा CM फडणवीस का ध्यान, डायरेक्टर और क्रू के लिए कही खास बात
