Pati Patni Aur Panga Season 2: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का ‘पति पत्नी और पंगा 2’ का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। देखें कैसे एक्ट्रेस ने विवेक की फैमिली पर ली चुटकी।

कभी हंसी तो कभी तीखी नोकझोंक वाला शो पति पत्नी और पंगा का सीजन 2 कलर्स टीवी पर 10 अक्तूबर को शुरू होने वाला है। कलर्स और जीयो हॉटस्टार पर आने वाले इस शो का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। हाल ही में शो से सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेह दहिया बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। दिव्यांका विवेक की फैमिली को टारगेट कर रही हैं। इस वीडियो को फैंस खूब एंजॉय कर रहे हैं। जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।

दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक की फैमिली पर लगाए आरोप

शेयर किए गए वीडियो में विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी 10,000 BC पूर्व के आदिवासी के रूप में दिख रहे हैं, तो एक गुफा के बाहर खड़े होते हैं। विवेक हाथ में पत्थर लेकर दिव्यांका त्रिपाठी से कहते हैं कि आग लगाओ, मुझे बहुत भूख लगी है। तभी दिव्यांका कहती हैं कि एक पत्थर से आग लगाऊं? दिव्यांका आगे कहती हैं कि एक पत्थर से आग तुम्हारा परिवार लगा सकता है। तभी विवेक गुस्से में कहते हैं कि मेरे परिवार पर मत जाओ। दिव्यांका बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि तुम्हारी बुआ कहती हैं कि इतनी बड़ी गुफा बना दी लेकिन इंटरेंस छोटी रखी। बताओ कहां छोटी है इंटरेंस। विवेक और दिव्यांका की इस मीठी नोकझोंक को वीडियो में खूब पसंद किया जा रहा है।

और पढ़ें: Bigg Boss 20 में शर्ट उतारना सलमान खान का पाखंड? Ex-कंटेस्टेंट ने खोली सुपरस्टार की पोल!

View post on Instagram
 

जल्द आ रहा है पति-पत्नी और पंगा सीजन 2

आपको बताते चले की 'पति-पत्नी और पंगा सीजन 2' 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस बार शो में पावर कपल देखने को मिलेंगे। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी, शरद केलकर और कीर्ति गायकवाड़, मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी, दीपिका सिंह और रोहित राज गोयल, तथा अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी दर्शकों को इंटरटेन करेंगे।

और पढ़ें: ‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर पर 29 साल की महिला ने क्या आरोप लगाए, जो सलाखों के पीछे पहुंच गए