Dharmendra को मरणोपरांत पद्म विभूषण, Border 2 एक्टर सनी देओल हुए इमोशनल
Dharmendra awarded Padma Vibhushan: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। सनी देओल के पिता ने 1960 से 80 के दशक तक कई क्लासिक फिल्मों से बॉलीवुड को नई पहचान दी। 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ।

रिपब्लिक डे 2026 के ठीक पहले दिग्गज बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। मरणोपरांत उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। बता दें कि बीते साल 24 नवंबर, 2025 को उनका निधन हो गया था। साल 2026 की शुरुआत में उनकी फिल्म इक्कीस रिलीज हुई, जिसने ऐवरेज प्रदर्शन किया है। वहीं इस फिल्म की रिलीज के दौरान सनी और बॉबी इमोशनल हो गए थे। वहीं अब पद्म विभूषण मिलने पर भी दोनों बेटों को पिता की यादें ताजा हो गईं।
धर्मेंद्र के करियर के बारे में
धर्मेंद्र ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से की थी। उस समय उनकी उम्र 24 साल की थी। इसके बाद बंदिनी, आई मिलन की बेला और काजल जैसी हिट फिल्मों में वे सपोर्टिंग हीरो की भूमिकाओं में दिखाई दिए। साल 1965 की युद्ध फिल्म हकीकत ने बतौर लीड हीरो स्थापित कर दिया।
अनुपमा, आदमी और इंसान, मेरा गांव मेरा देश, सीता और गीता, शोले, लोफर, यादों की बारात और धरम वीर जैसी फिल्मों में धर्मेंद्र ने खुद को साबित किया। धर्मेंद्र ने 1960 से 80 के दशक तक आंखें, शिकार, आया सावन झूम के, जीवन मृत्यु, मेरा गांव मेरा देश, सीता और गीता, राजा जानी जैसी फिल्मों से दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया।
इन फिल्मों ने धर्मेंद्र की बड़ी फैन फॉलोइंग खड़ी कर दी। वे बॉलीवुड के पहले माचेमैन भी बन गए। उनके चाहने वालों ने एक्टर को ही मैन कहना शुरु कर दिया था। वहीं ग्रेट एक्टर की आखिरी स्क्रीन प्रेजेंस वाली वॉर ड्रामा इक्कीस थी, जो 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ। वे 89 वर्ष के थे। इससे पहले स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। एक्टर को कुछ दिनों के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से रिलीव कर दिया गया था। वे घर पर आराम कर रहे थे, जिसके बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार 25 नवंबर को मुंबई में किया गया।
धर्मेंद्र के दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल ने 27 नवंबर को मुंबई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया, इसमें सलमान खान और अमिताभ बच्चन सहित फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इस प्रार्थना सभी में उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी ईशा देओल शामिल नहीं हुईं। दरअसल, हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियों ने उसी दिन मुंबई स्थित अपने आवास पर अलग प्रार्थना सभा का आयोजन किया था।
धर्मेंद्र के परिवार में उनकी दो पत्नियां हैं। उन्होंने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की और उनके साथ सनी देओल और बॉबी देओल सहित चार बच्चे हैं। 1980 में उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां, ईशा और अहाना देओल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

