Selfie maine leli aaj singer Dhinchak Pooja tied the knot: क्या ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ से वायरल हुईं ढिंचैक पूजा अब शादी के बंधन में बंध गई हैं? ढिंचैक पूजा ने किस से की शादी? ढिंचैक पूजा की शादी की खबर पर इंटरनेट पर कैसे-कैसे रिएक्शन आ रहे हैं? ढिंचैक पूजा का असली नाम किया है?
इंटरनेट सेंसेशन और ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से रातोंरात वायरल हुईं ढिंचैक पूजा ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। सोशल मीडिया पर ढिंचैक पूजा ने अपनी शादी का वीडियो पोस्ट कर फैंस को चौंका दिया। वीडियो में वह दुल्हन के लुक में नजर आईं, लेकिन उन्होंने अपने पति का चेहरा छिपाकर रखा। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उनके पुराने वायरल गाने को याद करते हुए नए वेडिंग ट्रैक की डिमांड तक कर डाली। अब उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ढिंचैक पूजा ने शादी का वीडियो शेयर कर दिया सरप्राइज

पूजा जैन उर्फ़ ढिंचैक पूजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मोंटाज शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी। वीडियो में वरमाला से लेकर ब्राइडल लुक तक की झलक दिखाई गई। पूजा ने चमकीले गुलाबी रंग का ब्राइडल आउटफिट पहना था, जिसके साथ उन्होंने हैवी जूलरी और बड़ी पारंपरिक नथ कैरी की थी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरी शादी की कुछ क्लिप्स, आगे और शेयर करूंगी।” हालांकि वीडियो में उन्होंने अपने पति का चेहरा पूरी तरह छिपाकर रखा।
ढिंचैक पूजा के वीडियो पर फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
ढिंचैक पूजा के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, “अब गाएगी- शादी मैंने कर ली आज, शादी मैंने कर ली आज।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “क्वीन, अब एक वेडिंग ट्रैक चाहिए।” एक यूजर ने लिखा है, "फेरे मैंने ले लिए आज, सर पे मेरे शादी का ताज ओह आह।" एक कमेंट है, "दिलों का शूटर है मेरा शौहर, दिलों का शूटर आह आह।" इसके अलावा कई लोगों ने लिखा कि वे पहले उन्हें पहचान ही नहीं पाए। कुछ यूजर्स ने उन्हें “लेजेंड” और “क्रिंज पॉप क्वीन” तक कहा।

‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ से मिली थी ढिंचैक पूजा को पहचान
ढिंचैक पूजा 2016-17 के दौरान इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। शुरुआत में उनके ‘स्वैग वाली टोपी’ और ‘दारू’ जैसे गानों ने थोड़ी चर्चा बटोरी, लेकिन असली पहचान उन्हें ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ से मिली। यह गाना इतना वायरल हुआ कि पूजा सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। उनकी अनोखी स्टाइल, अलग प्रेजेंटेशन और रिपीट होने वाले लिरिक्स तेजी से मीम कल्चर का हिस्सा बन गए थे।

Bigg Boss तक पहुंची थीं ढिंचैक पूजा
वायरल पॉपुलैरिटी के बाद ढिंचैक पूजा ने ‘बिग बॉस 11’ में भी हिस्सा लिया था। वह शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची थीं। उस सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था। फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनके करीब 7.88 लाख फॉलोअर्स हैं।
