MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhinchak Pooja Net Worth: ढिंचैक पूजा का असली नाम क्या है, कितनी संपत्ति की है मालकिन?

Dhinchak Pooja Net Worth: ढिंचैक पूजा का असली नाम क्या है, कितनी संपत्ति की है मालकिन?

सेल्फी मैंने ले ली आज’ गाने से इंटरनेट सेंसेशन बनीं ढिंचैक पूजा का असली नाम क्या है? वे कितने साल की हैं?  ढिंचैक पूजा कितनी संपत्ति की मालकिन हैं? ढिंचैक पूजा ने कौन-कौन से गाने गाए हैं और टीवी पर वे कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स में नज़र आ चुकी हैं।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : May 28 2026, 05:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कौन हैं ढिंचैक पूजा? इंटरनेट की पहली ‘वायरल क्वीन’ की कहानी
Image Credit : Instagram

कौन हैं ढिंचैक पूजा? इंटरनेट की पहली ‘वायरल क्वीन’ की कहानी

ढिंचैक पूजा का नाम साल 2016-17 में अचानक सोशल मीडिया पर छा गया था। उनके अजीब लेकिन बेहद वायरल गानों ने उन्हें रातोंरात इंटरनेट स्टार बना दिया। पूजा ने अपने अनोखे अंदाज, अलग आवाज और लो बजट वीडियो के जरिए ऐसी पहचान बनाई, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। ट्रोलिंग के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहीं। आज भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत मानी जाती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
क्या है ढिंचैक पूजा का असली नाम, कितनी है उम्र?
Image Credit : Instagram

क्या है ढिंचैक पूजा का असली नाम, कितनी है उम्र?

ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है। उनका जन्म 28 दिसंबर 1993 को दिल्ली में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिलहाल 31 साल की हैं। पूजा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से की और बाद में सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा। हालांकि शुरुआत में उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने अपने अलग अंदाज को ही अपनी पहचान बना लिया।

यह भी पढ़ें : Dhinchak Pooja Wedding : ढिंचैक पूजा बनी दुल्हन, लोग ले रहे जमकर मजे, देखें शादी की तस्वीरें

36
ढिंचैक पूजा कहां रहती हैं और कैसे बनीं सोशल मीडिया स्टार?
Image Credit : Instagram

ढिंचैक पूजा कहां रहती हैं और कैसे बनीं सोशल मीडिया स्टार?

ढिंचैक पूजा दिल्ली में रहती हैं और यहीं से उन्होंने अपने म्यूजिक वीडियोज रिकॉर्ड करने शुरू किए थे। शुरुआत में उनके गाने ‘स्वैग वाली टोपी’ और ‘दारू’ इंटरनेट पर चर्चा में आए, लेकिन असली धमाका ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ ने किया। यह गाना इतना वायरल हुआ कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीम्स बनने लगे। इसके बाद पूजा को ‘क्रिंज पॉप क्वीन’ तक कहा जाने लगा।

46
किन-किन गानों ने दिलाई ढिंचैक पूजा को पहचान?
Image Credit : Instagram

किन-किन गानों ने दिलाई ढिंचैक पूजा को पहचान?

ढिंचैक पूजा ने कई वायरल गानों को आवाज दी है। इनमें ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’, ‘दिलों का शूटेर’, ‘बापू देदे थोड़ा कैश’, ‘आफरीन फातिमा बेवफा है’, ‘नाच के पागल’ और ‘स्वैग वाली टोपी’ जैसे गाने शामिल हैं। हालांकि उनके गानों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक भी बना, लेकिन यही गाने उन्हें करोड़ों व्यूज और बड़ी पहचान दिलाने में सफल रहे।

56
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ढिंचैक पूजा?
Image Credit : Instagram

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ढिंचैक पूजा?

रिपोर्ट्स के अनुसार ढिंचैक पूजा की अनुमानित नेटवर्थ करीब 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा यूट्यूब, इंस्टाग्राम प्रमोशन, लाइव इवेंट्स और ब्रांड कोलैबरेशन से आता है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जिसकी वजह से उन्हें लगातार डिजिटल प्रोजेक्ट्स और प्रमोशनल ऑफर्स मिलते रहते हैं।

यह भी पढ़ें : Don 3 Controversy: 5 लोगों के बीच बंद कमरे में हुई मीटिंग, ऐसे फेल हुआ रणवीर सिंह का वो प्लान!

66
टीवी और रियलिटी शो में भी दिखा ढिंचैक पूजा का जलवा
Image Credit : Instagram

टीवी और रियलिटी शो में भी दिखा ढिंचैक पूजा का जलवा

ढिंचैक पूजा टीवी की दुनिया में भी नजर आ चुकी हैं। वह सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर पहुंची थीं। शो में उनकी एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वह कई डिजिटल इंटरव्यू, कॉमेडी शो और सोशल मीडिया इवेंट्स का हिस्सा भी रही हैं। अब शादी के बाद एक बार फिर वह इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rashami Desai ने मां को क्यों किया था ब्लॉक? एक्ट्रेस ने खोले जिंदगी के दर्दनाक राज
Recommended image2
Rajinikanth की इस फिल्म से शाहरुख़ खान हुए बाहर? जानिए कौन कर रहा रिप्लेस!
Recommended image3
Bhooth Bangla OTT: पता चल गया अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी कब-किस ओटीटी पर आएगी
Recommended image4
Dhinchak Pooja Wedding : ढिंचैक पूजा बनी दुल्हन, लोग ले रहे जमकर मजे, देखें शादी की तस्वीरें
Recommended image5
बॉलीवुड-साउथ की 6 नई जोड़ियां मचाएंगी तहलका, एक पेयर को देखने सबसे ज्यादा बेताबी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved